LIC ने अडानी ग्रुप की इस कंपनी ने बढ़ाई हिस्सेदारी, एक महीने से फ्लैट ट्रेड कर रहा है यह शेयर
Updated on
28-11-2025 03:20 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी ने दो बड़ी कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। मिंट की एक रिपोर्ट के मताबिक एलआईसी ने अडानी ग्रुप की सीमेंट कंपनी एसीसी लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी 10% से ऊपर कर ली है। साथ ही सरकारी कंपनी एनबीसीसी इंडिया में भी एलआईसी ने अपनी हिस्सेदारी करीब 4.5% तक बढ़ा दी है। एसीसी के अलावा अडानी ग्रुप की कई और कंपनियों में भी एलआईसी की हिस्सेदारी है।
रिपोर्ट के मुताबिक एलआईसी ने ओपन मार्केट से एसीसी के 37,82,029 शेयर खरीदे हैं। यह कंपनी की कुल इक्विटी का 2.014% है। इस खरीद के बाद एसीसी में एलआईसी की कुल हिस्सेदारी बढ़कर 1,98,97,064 शेयर हो गई है जो यह कंपनी के पेड-अप शेयर कैपिटल का 10.596% है। एलआईसी ने 20 मई 2025 से 25 नवंबर 2025 के बीच ये शेयर खरीदे हैं। इससे पहले एलआईसी के पास एसीसी के 1,61,15,035 शेयर थे, जो कंपनी की कुल शेयर कैपिटल का 8.582% था।
एनबीसीसी में हिस्सेदारी
इसी तरह एलआईसी ने सरकारी कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) में भी 30,24,672 शेयर खरीदे हैं। यह कंपनी की वोटिंग कैपिटल का 2.071% है। इस खरीद के बाद एनबीसीसी में एलआईसी की कुल हिस्सेदारी 12,08,91,590 शेयर हो गई है।एलआईसी ने साफ किया कि यह सारी खरीद बाजार से की गई है। इसमें प्रीफेरेंशियल अलॉटमेंट, राइट्स इश्यू या ऑफ-मार्केट ट्रांसफर शामिल नहीं था। एलआईसी ने 25 अप्रैल 2018 से 24 नवंबर 2025 के बीच ये शेयर खरीदे।
एसीसी के शेयर में पिछले एक साल में 15% से ज्यादा की गिरावट आई है। पिछले छह महीनों में भी शेयर 3% से ज्यादा गिरा है। हालांकि, पिछले तीन महीनों में शेयर में 3% की तेजी देखी गई है, लेकिन पिछले एक महीने में यह सपाट रहा है। पिछले पांच साल में इस शेयर ने सिर्फ 9% का मामूली रिटर्न दिया है। आज के कारोबार में एसीसी के शेयर में मामूली गिरावट आई है।
शेयर की चाल
दूसरी ओर, सरकारी कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) के शेयर ने अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले एक साल में इस शेयर में 20% से ज्यादा की तेजी आई है। पिछले छह महीनों में भी शेयर 2% से ज्यादा बढ़ा है जबकि पिछले तीन महीनों में शेयर ने करीब 20% का रिटर्न दिया है और पिछले एक महीने में 7% की बढ़त दर्ज की है। पिछले पांच साल में इस शेयर ने 581% रिटर्न दिया है। आज के कारोबार में एनबीसीसी का शेयर मामूली तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…