केएल राहुल की चमकेगी किस्मत, कप्तानी के साथ अब मिलेंगे 25 करोड़ रुपए!

Updated on 31-07-2025 02:41 PM
नई दिल्ली: इंग्लैंड दौरे पर धूम मचा रहे ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल की किस्मत चमकने वाली है। केएल राहुल इस समय में अपने शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वहीं अब राहुल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स से अलग होकर एक नई टीम के साथ जुड़ सकते हैं। इसके लिए बातचीत भी शुरू हो चुकी है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक केएल राहुल को कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम अपने साथ जोड़ना चाहती है। केकेआर को आगामी सीजन के लिए एक नए कप्तान की अदद तलाश है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आईपीएल 2024 का खिताब जीतने के बाद केकेआर 2025 में उसका बचाव नहीं कर पाई। केकेआर ने अय्यर को रिटेन नहीं किया था। ऐसे में अजिंक्य रहाणे ने कप्तानी की थी, लेकिन उनकी अगुवाई में टीम का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा था।
कप्तानी के साथ मिल सकते हैं 25 करोड़
केकेआर की टीम ने पिछले सीजन में हुए मेगा ऑक्शन में ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर पर 23.75 करोड़ रुपए खर्च कर दिए थे। अय्यर पर केकेआर का दांव पूरी तरह से उल्टा पड़ गया। वह टीम के लिए सीजन में पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे। ऐसे में अब केकेआर को ये समझ में आ गया कि उनसे बहुत बड़ी भूल हो गई थी। वहीं केएल राहुल पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले। लखनऊ से निकलने के बाद राहुल को दिल्ली की टीम ने उन्हें 14 करोड़ में खरीदा। राहुल ने भी अपनी फ्रेंचाइजी को निराश नहीं किया और टीम के लिए सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए।
ऐसे में अगर केकेआर की टीम केएल राहुल के लिए आगामी ऑक्शन में जाती है तो उन्हें कम से 25 करोड़ रुपए मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा उनका कप्तान बनना भी तय हो जाएगा। क्योंकि राहुल को आईपीएल में कप्तानी का लंबा अनुभव भी है। केएल राहुल के केकेआर में आने से टीम की कई तरह की कमियां दूर हो जाएगी। राहुल कप्तानी, ओपनिंग और विकेटकीपिंग करने में सक्षम हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.