कशिश कपूर ने डिजाइनर पर किया मानहानि का केस, एक्ट्रेस पर लगाया था गाउन खराब करने और धोखाधड़ी का आरोप

Updated on 19-08-2025 04:59 PM
'बिग बॉस 18' में नजर आईं कशिश कपूर पर हाल ही मुंबई की एक डिजाइनर ने 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया और यह भी दावा किया कि एक्ट्रेस ने उनसे कथित तौर पर गाउन पहनने के लिए लिया था, पर उसे एकदम खराब करके लौटाया। अब कशिश कपूर की टीम ने डिजाइनर के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया है।

डिजाइनर स्मिता श्रीनिवास एक पोस्ट में लिखा था कि कशिश कपूर ने वो गाउन ऐसी हालत में लौटाया, जिसे इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। वह गीला था और धूल भरी हुई थी। साथ ही दावा किया था कि कशिश ने एक कोलैबोरेशन के लिए उनसे गाउन मांगा था, पर उससे बर्बाद करके लौटाया। डिजाइनर ने कशिश कपूर से मुआवजा तक मांगा था। हालांकि, इसके बाद कशिश कपूर ने उस डिजाइनर को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया था।

कशिश कपूर का डिजाइनर के खिलाफ एक्शन, मानहानि का केस दायर

अब कशिश कपूर ने स्मिता श्रीनिवास पर मानहानि का केस किया है। सोर्सेज के मुताबिक, एक्ट्रेस की तरफ से डॉट मीडिया ने दो महिला कर्मचारियों की पर्सनल कॉन्टेक्ट डिटेल जानबूझकर लीक करने के लिए डिजाइनर के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया है। एजेंसी की प्रतिष्ठा को खराब करने के लिए डिजाइनर ने इन दो महिलाओं की सुरक्षा और गोपनीयता को खतरे में डाल दिया है।

यह बोली कशिश कपूर की टीम

सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी ने पहले ही इस घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ इंटरनल एक्शन ले लिया था, जिसके कारण यह सब शुरू हुआ था। टीम जब इस मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही थी, तभी यह घटना घटी।

क्या है कशिश कपूर का डिजाइनर संग विवाद?

मालूम हो कि डिजाइनर स्मिता श्रीनिवास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्क्रीनशॉट शेयर किया और बताया कि जो गाउन कशिश कपूर को दिया गया, वह 85 हजार रुपये का था। उसे बनाने में कई दिन लगे थे, पर एक्ट्रेस को यह 40 हजार रुपये में दिया गया। पर इसकी हालत ऐसी है कि अब दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। डिजाइनर ने यह भी कहा कि उन्होंने कशिश कपूर से कहा कि या तो वह गाउन खरीद लें या फिर मुआवजा दें। कशिश पहले तो टालती रहीं और फिर डिजाइनर को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.