करिश्मा की EX ननद ने संजय कपूर की मौत पर दागे सवाल, प्रिया सचदेव के नाम बदलने और मां के साथ गलत बर्ताव पर बोलीं
Updated on
18-08-2025 01:32 PM
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर हमारे बीच नहीं। 12 जून को उनका निधन हो गया था, जब वह पोलो खेल रहे थे। अब उनकी बहन और एक्ट्रेस की एक्स ननद मंदिरा कपूर स्मिथ ने अपने भाई की मौत पर सवाल उठाए हैं। साथ ही पारिवारिक कलह और प्रिया सचदेव के नाम बदलने पर भी रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने ये बात न्यूज से ही सुनी थी और उनको नहीं पता कि प्रिया सचजेव अब प्रिया संजय कपूर क्यों बन गई। हालांकि उनके लिए ये चिंता का विषय नहीं, क्योंकि उनको दूसरी जरूरी बातों का जवाब देना है।
संजय कपूर की बहन मंदिरा कपूर ने पारिवारिक कलह पर न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, 'मेरी मां (रानी कपूर) की तरफ से एक सिंपल सी अपील थी। हमने परिवार के एक सदस्य को खो दिया है। हमारे लिए वह मेरी मां का बेटा था और मेरे लिए भाई। उसका आखिरी मेडिकल टेस्ट कब हुआ था? क्या उसने अपना हार्ट का चेकअप करवाया था? मुझे जवाब चाहिए। मेरी मां मुझसे हर दिन पूछती हैं कि यह कैसे हुआ? वह तो फिट था। उन्हें जवाब कौन दे रहा है?'
संजय कपूर की बहन का दावा- अजनबियों की तरह बर्ताव
जब मंदिरा से पूछा गया कि क्या वह लंदन के अधिकारियों के सामने इस सवाल को उठाएंगी तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह ऐसा मामला है जिस पर मेरी बहन, मेरी मां और मुझे बैठकर बात करनी होगी। और देखना होगा कि हम क्या करना चाहते हैं।' साथ ही उन्होंने अपनी मां के साथ हुए गलत बर्ताव के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया, 'हमारे साथ अजनबियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। मेरी मां ने तो कंपनी से हमारा नाम उसमें लिखवाने को कहा था। लेकिन उन्होंने (परिवार के लोगों) कहा कि ये सोना कॉमस्टार ने किया है। जो कि गलत है। मेरे पिता ने ये सब इसलिए नहीं बनवाया था कि परिवार अलग हो जाए। हमारे साथ अजनबियों और बाहरी लोगों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। हम ऐसे नहीं हैं। हमने ही यह सब किया है।'
संजय कपूर की मां पर बनाया गया था दबाव
बता दें कि संजय कपूर 30,000 करोड़ रुपये की मोबिलिटी टेक कंपनी के मालिक थे। उनकी मौत के बाद सोना कॉमस्टार ने संजय और मंधीरा कपूर की मां रानी कपूर को एक लेटर भेजा था। रानी कपूर ने आरोप लगाया था कि उन पर बहू प्रिया सचजेव को नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के लिए नॉमिनेट करने के लिए उन पर डॉक्यूमेंट्स में साइन करने के लिए मजबूर किया गया था।
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…