कैलाश का कैकेई राग- कैबिनेट मंत्री रहते हुए रोना धोना करने से बेहतर है कि विजयवर्गीय सरकार से बाहर आएं और दूसरों को मौका दें

Updated on 04-07-2026 12:30 PM

भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री हूं, कभी भी भूतपूर्व बन सकता हूं।

अक्सर यह कहते भी सुने गए कि उनकी कोई सुनता ही नहीं है। जब सरकार इंदौर के भागीरथपुरा कांड पर घिरी थी, तो उनके बयान ने मुसीबतें बढ़ा दी थीं। फिलहाल उनके नाम से जारी एक पत्र में ढाई वर्ष से इंदौर और उसके विकास की उपेक्षा पर तकलीफ का खुलासा हुआ है।

बड़ा सवाल है कि विजयवर्गीय स्वयं कैबिनेट मंत्री हैं, इंदौर उनका कर्म क्षेत्र है, लेकिन वह समझने को तैयार नहीं दिखते कि कााउंसिल ऑफ मिनिस्टर यानी कैबिनेट में अधिकार के मामले में मंत्रियों में ज्यादा अंतर नहीं होता है। विजयवर्गीय भी बतौर मंत्री उतने ही सक्षम हैं, आवश्यकता प्रबल इच्छा शक्ति की है।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आए दिन असंतुष्ट भाव में जिस तरह रोना-धोना करते हैं, वह उनके लंबे राजनीतिक सफर पर भी प्रश्न चिह्न खड़े करता है। साथ ही यह संदेश भी मजबूत करता है कि वह हासिल किए हुए उत्तरदायित्व का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। जनता के प्रति जवाबदेही में कमजोर पड़ रहे हैं।
ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि कैलाश विजयवर्गीय अपना पद क्यों नहीं छोड़ देते? पद पर बने रहना, काम न होने की दुहाई देना और विरोध के नए-नए तरीके भी अपनाना, उनके लिए ज्यादा मुश्किलें खड़ी करेगा, बजाय सरकार या भारतीय जनता पार्टी को कठघरे में खड़ा करने के।
उन्हें यह भी समझना होगा कि लगभग ढाई दशक से प्रदेश में भाजपा की सरकार है और इसमें वह लंबे समय तक मंत्री भी रहे हैं, इंदौर के मेयर भी रह चुके हैं। ऐसे में जब वह इंदौर का विकास न होने की पीड़ा जताते हैं, तो सरकार से पहले वह खुद को सवालों के कठघरे में खड़ा कर लेते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, कुशाभाऊ ठाकरे, लाल कृष्ण आडवाणी और कैलाश जोशी जैसे नेताओं ने जिस अनुशासन के सांचे में भारतीय जनता पार्टी को ढाल दिया और इसे ही पार्टी का आधार बना दिया, उस दौर को भी विजयवर्गीय ने देखा है।
उन्होंने भी अनुशासन के दायरे में रहते हुए राजनीति की है। चार दशक से अधिक की राजनीतिक यात्रा के बाद उनका इस तरह का रवैया भाजपा के अनुशासन को सीधी चुनौती है।
कैलाश विजयवर्गीय की गिनती उन वरिष्ठ नेताओं में होती है, जो एक शब्द भी बिना विचारे नहीं बोलते, लेकिन ताज्जुब है कि उन्होंने यह जानते हुए कि लंबे समय से भाजपा की सरकार है, कह दिया कि इंदौर का विकास नहीं हुआ है। आंकड़े बताते हैं की वर्तमान में ही मालवांचल में 30,077 करोड़ रुपये से ज्यादा के काम चल रहे हैं। इंदौर के विकास में मेट्रो ट्रेन से लेकर मुंबई दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर तक कहीं कमी नहीं छोड़ी गई है।
लगभग 2,935 करोड़ रुपये लागत की इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन रोड, दो प्रमुख शहरों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण, 48.10 किलोमीटर लंबी ग्रीनफील्ड फोरलेन कॉरिडोर एक्सेस-कंट्रोल फोरलेन राजमार्ग परियोजना का शिलान्यास हुआ है। उज्जैन एयरस्ट्रिप के लिए 590 करोड़ की स्वीकृति दे दी गई है। मालवांचल के अन्य जिलों से भी इंदौर की कनेक्टिविटी बढ़ी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.