जोश में खोया होश, कौन हैं संजू सैमसन पर चिल्लाने वाले दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पार्थ जिंदल

Updated on 08-05-2024 01:42 PM
नई दिल्ली: आईपीएल में सात मई की रात दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मुकाबले में जमकर विवाद हुआ। यह सीजन वैसे भी खराब अंपायरिंग की वजह से चर्चाओं में बना हुआ है। इस मैच में भी यही हुआ। टेक्नॉलॉजी होने के बावजूद संजू सैमसन के कैच को बिना अच्छे से चेक किए उन्हें आउट करार दे दिया गया। संजू के आउट होने के बाद स्टेडियम में मौजूद दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल चिल्लाते हुए नजर आए। कैमरामैन ने इन पलों को कैद कर लिया और यह तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर पार्थ जिंदल को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोग उनके एटिट्यूड पर सवाल उठा रहे हैं, जिस तरह से वह चिल्ला रहे थे, उस पर सवालिया निशान खड़ा कर रहे हैं। ऐसे चिखते-चिल्लाते उनके पुराने वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। ऐसे में चलिए आपको पार्थ जिंदल के बारे में कुछ ऐसी बातें बताते हैं, जिन्हें कम ही लोग जानते हैं।

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई

पार्थ जिंदल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सबसे सक्रिय मालिकों में से एक हैं। वह अक्सर स्टेडियम आकर अपनी टीम का मनोबल बढ़ाते हैं। ऑक्शन टेबल पर भी उन्हें देखा जा सकता है। 19 मई 1990 को पैदा हुए पार्थ जिंदल ने ब्राउन यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी शिक्षा पूरी की। वह शुरुआत में एक आर्थिक विश्लेषक के रूप में जेएसडब्ल्यू ग्रुप (JSW) में शामिल हुए और 2016 में JSW सीमेंट के प्रबंध निदेशक बने। बाद में उन्हें JSW स्पोर्ट्स के कामकाज की जिम्मेदारियां भी दी गईं। साल 2018 में पार्थ जिंदल की ही लीडरशिप में JSW स्पोर्ट्स ने दिल्ली फ्रैंचाइजी में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी और टीम का नाम बदलकर डेयरडेविल्स की जगह दिल्ली कैपिटल्स हो गया।

ISL और PKL में भी टीम
साल 2018 में ही पार्थ जिंदल ने कर्नाटक के विजयनगर जिले में इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट (IIS) खोला। यह कैम्पस 42 एकड़ में फैला हुआ है और जहां उभरते खिलाड़ियों के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं मौजूद हैं। इसे भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) द्वारा भी मान्यता दी गई है और यह खेलो इंडिया राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत मुक्केबाजी और कुश्ती के लिए एक मान्यता प्राप्त केंद्र है। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के अलावा पार्थ जिंदल इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में बेंगलुरु एफसी और प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में हरियाणा स्टीलर्स के भी मालिक हैं।

भारतीय खेलों के असल प्रमोटर
JSW स्पोर्ट्स के निदेशक बनने के बाद से पार्थ जिंदल ने देश में खेल के बुनियादे ढाचे पर काफी काम किया है। पार्थ जिंदल और JSW स्पोर्ट्स भारतीय एथलीटों को वित्तीय और लॉजिस्टिक मदद करती है। होनहार एथलीटों को स्पॉन्सर करते हैं, उनके ट्रेनिंग, उपकरण, टूर और प्रतियोगिताओं में भागीदारी का खर्च खुद उठाते हैं। ओलिपिंक खेलों पर JSW ग्रुप की अहम नजर होती है। कुल मिलाकर, JSW स्पोर्ट्स के माध्यम से भारतीय खेल जगत में पार्थ जिंदल का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। उनके प्रयासों ने खेल के बुनियादी ढांचे के मानक को बढ़ाने, एथलीटों का समर्थन करने, विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने और भारत में खेल उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देने में मदद की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.