वेस्टइंडीज के लिए कमाल कर गए जॉन कैंपबेल, शतक ठोक कर कैरेबियाई टीम में फूंकी जान

Updated on 13-10-2025 01:01 PM
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ दिल्ली टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के जॉन कैंपबेल ने कमाल कर दिया। कैंपबेल ने कैरेबियाई टीम के लिए दूसरी पारी में बेहतरीन शतक लगाया है। टेस्ट क्रिकेट में कैंपबेल का यह पहला शतक है। कैंपबेल ने 175 गेंद में अपना शतक पूरा किया। इस शतकीय पारी में उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के भी लगाए। कैंपबेल के इस शतक की मदद से वेस्टइंडीज की टीम फॉलऑन करते हुए भारत की लीड अब 100 रन से कम कर दिया।

हालांकि, कैंपबेल ने पहल पारी में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। उन्होंने पहली पारी में ओपनिंग करते हुए सिर्फ 10 रन ही बनाए थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने कमाल कर दिया। वेस्टइंडीज की टीम ने अपनी पहली पारी में 248 रन बनाकर सिमट गई थी। इस कारण कैरेबियाई टीम को फॉलोऑन खेलना पड़ा था।
शाई होप से मिला बेहतरीन साथ
जॉन कैंपबेल की शतकीय पारी के दौरान उन्हें शाई होप का बेहतरीन साथ मिला। दोनों के बीच 150 रनों से ज्यादा की पार्टनरशिप हुई। शाई होप ने पहली पारी में भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया था, लेकिन अर्धशतक से पहले उन्होंने विकेट गंवा दिया था। हालांकि, दूसरी पारी में होप ने मौका नहीं चूका और अपनी फिफ्टी पूर की। इस तरह होप और कैंपबेल ने मिलकर खेल के तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों को परेशान किया।
भारत ने पहली पारी में बनाए थे 518
वहीं टीम इंडिया की बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने अपनी पारी को 5 विकेट पर 518 रन बनाकर घोषित किया था। टीम इंडिया के लिए बल्लेबाज में यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल ने दमदार शतक लगाया था। इसके अलावा साई सुदर्शन ने भी दमदार बल्लेबाजी करते हुए 87 रनों का योगदान दिया था, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने 43 और ध्रुव जुरेल ने 44 रनों की पारी खेली थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.