जो रूट ने तोड़ा डॉन ब्रैडमैन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, इस अंग्रेज बल्लेबाज से बड़ा अब कोई नहीं!

Updated on 26-07-2025 01:46 PM
नई दल्ली: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने भारत के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जो रूट ने खेल के तीसरे दिन 150 रनों की पारी खेली। इस दमदार पारी के साथ ही जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी डॉन ब्रैडमैन के एक बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। जो रूट ने भारत के खिलाफ अपने घरेलू मैदान यानी में इंग्लैंड में 9वां टेस्ट शतक लगाया। ऐसे में जो रूट अब किसी एक टीम के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

इस मामले में जो रूट ने सर डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ा है। ब्रैडमैन ने अपने घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 8 शतक लगाने का कारनामा किया था। ब्रैडमैन का यह रिकॉर्ड कई दशकों तक चला, लेकिन अब जो रूट ने इतिहास रचते हुए यह कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। वहीं उनके ओवरऑल टेस्ट शतकों की बात करें तो वह 38 हो गए हैं।
रनों के मामले में रूट ने पोंटिंग को छोड़ा पीछे
घरेलू मैदान पर किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक के अलावा जो रूट ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। रूट ने टेस्ट में रनों के मामले में अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग को पछाड़ दिया है। जो रूट टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। जो रूट से आगे सिर्फ भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 15921 रन बनाए हैं। वहीं पोंटिंग के नाम टेस्ट में 13378 रन दर्ज है। टेस्ट में जो रूट के अब 13409 रन हो गए हैं।
रूट की नजर अब सचिन के रिकॉर्ड पर
क्रिकेट में जो रूट रन के मामले में अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर से ही पीछे हैं। इसके साथ ही रूट की नजर अब उनके टेस्ट शतक पर भी होगी। टेस्ट में सबसे ज्यादा 51 शतक के साथ सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं। वहीं रूट के 38 शतक हो चुके हैं। इस मामले में जैक कालिस 45 शतक के साथ दूसरे और पोटिंग 41 शतक के साथ तीसरे स्थान पर हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.