जिहाद पाक फौज की ट्रेनिंग का हिस्सा... ऑपरेशन बुनयान उल मरसूस पर जवाब देते जनरल चौधरी के मुंह से निकला सच
Updated on
12-05-2025 02:45 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान आर्मी ने कहा है कि जिहाद उनकी ट्रेनिंग का एक हिस्सा है। पाक सेना के अफसर और प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने ये बात कही है। भारत के साथ तनाव को लेकर की गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चौधरी ने जिहाद को पाकिस्तान आर्मी से जोड़ा है। उन्होंने भारत के खिलाफ लॉन्च किए गए ऑपरेशन के नाम पर हुए सवाल पर पाकिस्तानी सेना के इस्लाम से जुड़ाव पर जोर दिया। चौधरी ने कहा कि ये पाक आर्मी चीफ की इस्लामी विचारधारा का भी असर है। इसे पाक आर्मी पर कट्टरपंथ को बढ़ावे देने के आरोपों के कबूलनामे की तरह देखा जा रहा है।अहमद शरीफ चौधरी से प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल किया गया था कि भारत के हमले के बाद पाकिस्तान ने जो कार्रवाई की है। इसमें इस्लामी शब्दावली का इस्तेमाल काफी ज्यादा हुआ है। इसमें खासतौर से भारत के खिलाफ लॉन्च किए गए ऑपरेशन का नाम 'बुनयान उल मरसूस' रखना और सुबह के वक्त मिसाइल हमला करने जैसी चीजें हैं। इस पर शरीफ ने कहा कि निश्चित रूप से इसकी वजह इस्लामी है।