जी-राम-जी योजना से होगा हर गांव का कायाकल्प: गोविंद सिंह राजपूत

Updated on 02-07-2026 12:06 PM
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नेतृत्व तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश का प्रत्येक गांव विकास की नई इबारत लिख रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि गांवों में सड़क, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और रोजगार जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि जी-राम-जी योजना गांवों के कायाकल्प करने की महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना में ग्रामवासियों की सहभागिता से गांव की प्राथमिकताओं के अनुसार विकास कार्य कराए जाएंगे। गांव का विकास गांव के लोगों की भागीदारी से होगा और प्रत्येक ग्राम पंचायत अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप विकास का रोडमैप तैयार करेगी। ग्रामवासी ग्राम सभा के माध्यम से अपने गांव की आवश्यकता अनुसार कार्य करा पायेंगें। जिसको लेकर भाजपा सरकार दृंढ़ संकल्पित है, हर गांव में पर्याप्त राशि पहुंचेगी, अब आपके गांव का विकास आपके स्वयं के हांथो में है। श्री राजपूत ने कहा कि इससे पहले मनरेगा योजना गांव के विकास के लिए चलाई जाती थी, लेकिन उस योजना में विसंगति होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों का विकास अवरूद्ध जिसको देखते हुए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव तथा भाजपा सरकार ने ग्राम के समग्र विकास के लिए जी-राम-जी योजना बनाई जिससे हर गांव का विकास निश्चित रूप से होगा। यह योजना प्रदेश में आज से शुरू होने जा रही है। 

जी-राम-जी योजना से होंगे ये प्रमुख विकास कार्य :

खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत गांवों में सीसी सड़क निर्माण, नाली निर्माण, पेयजल व्यवस्था, सामुदायिक भवन (मंगल भवन), मंदिर एवं धार्मिक स्थलों का विकास, खेल मैदान, आंगनवाड़ी भवन, स्कूलों का उन्नयन, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता कार्य, सार्वजनिक स्थानों का सौंदर्यीकरण, तालाब एवं जल संरक्षण कार्य, वृक्षारोपण, पंचायत भवन सहित अन्य जनहित के विकास कार्य कराए जाएंगे। ग्रामवासियों की सहमति और आवश्यकताओं के आधार पर कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से बदली ग्रामीणों की तस्वीर :

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार केवल विकास कार्य ही नहीं करा रही, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त भी बना रही है। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना से प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को आर्थिक संबल मिला है, लाड़ली लक्ष्मी योजना बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला बनी है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को निःशुल्क स्वास्थ्य उपचार की सुविधा मिल रही है, जबकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों को प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता सीधे उनके खातों में पहुंच रही है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विद्यार्थियों को मिली निःशुल्क साइकिलें :

कार्यक्रम में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित कर उन्हें नियमित रूप से विद्यालय जाने और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षित युवा ही विकसित भारत और विकसित मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी ताकत हैं।
स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार
  मंत्री श्री राजपूत ने घोषणा करते हुए कहा कि ग्राम बिजपुरी में शीघ्र ही स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। ग्रामीणों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी तथा आंखों की जांच एवं उपचार की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं अपने गांव के निकट ही मिल सकें।

ग्रामीणों ने किया खाद्य मंत्री का स्वागत :

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों के लिए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
 02 July 2026
भोपाल। राजधानी में निजी कालेज द्वारा 118 एमबीए विद्यार्थियों के नाम पर फर्जी खाते खोलकर छात्रवृत्ति के 99 लाख रुपये का हेरफेर करने का मामला सामने आया है। सीबीआई भोपाल…
Advt.