जयंत सिन्हा बोले- किसी ने प्रचार के लिए नहीं बुलाया:BJP के नोटिस का जवाब दिया, कहा- विदेश में था

Updated on 23-05-2024 11:54 AM

झारखंड की हजारीबाग से भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने पार्टी की तरफ से भेज गए नोटिस का जवाब दिया है। गुरुवार को उन्होंने कहा है कि पार्टी और प्रत्याशी की तरफ से प्रचार के लिए नहीं पूछा गया, लिहाजा चुनाव प्रचार से दूर रहा। मतदान के दिन विदेश में था, इसलिए पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डाला।

झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने चुनाव प्रचार से दूरी और वोट नहीं देने को लेकर नोटिस जारी करके 2 दिन में जवाब मांगा था। जयंत सिन्हा ने अपने जवाब में यह भी लिखा है कि उन्हें मीडिया के जरिए इस नोटिस की जानकारी मिली। उन्होंने BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर भी सवाल उठाए।

एक्स पर दो पेज की चिट्ठी पोस्ट करके उन्होंने कहा- पार्टी के किसी भी कार्यक्रम की उन्हें जानकारी नहीं दी गयी। किसी बड़े आयोजन के लिए निमंत्रण नहीं मिला। इसलिए चुनाव प्रचार से दूर रहा।

29 अप्रैल का जिक्र करते हुए जयंत सिन्हा ने कहा, भाजपा उम्मीदवार मनीष जायसवाल की नामांकन रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया, लेकिन सूचना देर से मिली। सुबह हजारीबाग पहुंचना संभव नहीं था। 2 मई को हजारीबाग पहुंचकर मनीष जायसवाल के आवास पर शिष्टाचार भेंट के लिए पहुंचा था, लेकिन वो मौजूद नहीं थे। इसके बाद मनीष जायसवाल ने कोई संपर्क नहीं साधा। इस कारण 3 मई को वापस दिल्ली लौट गया।

प्रदेश अध्यक्ष ने नहीं दी कार्यक्रम की जानकारी
भाजपा के कारण बताओ नोटिस पर भी जयंत सिन्हा ने सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी अगर जरूरत समझते तो चुनाव प्रचार के लिए आमंत्रित करते। हजारीबाग सांसद रहते हुए कई काम किए हैं और 2019 के चुनाव में रिकार्ड वोट से विजयी हुआ था। चुनाव समाप्त होने के बाद इस तरह का पत्र भेजना समझ के परे है।

भाजपा ने जारी किया था नोटिस
प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने हजारीबाग से BJP सांसद जयंत सिन्हा को पार्टी ने शो-कॉज किया था। लेटर में लिखा था कि हजारीबाग लोकसभा सीट से पार्टी ने मनीष जायसवाल को प्रत्याशी घोषित किया, तब से हजारीबाग सासंद चुनाव प्रचार में शामिल नहीं हो रहे हैं। आप संगठनात्मक कार्य में भी रुचि नहीं ले रहे हैं। मतदान में हिस्सा नहीं लिया, इससे पार्टी की छवि खराब हो रही है।

टिकट कटने के बाद जयंत ने बनाई दूरी अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा ने BJP की पहली लिस्ट घोषित होने के कुछ ही घंटे पहले राजनीति से दूरी बनाने की घोषणा कर दी। सोशल मीडिया के जरिए पार्टी नेतृत्व को अपने फैसले से अवगत कराया था। उन्होंने BJP में रहने की बात कही थी, लेकिन जब पार्टी की ओर से चुनावी तैयारी को लेकर सभी सांसदों और NDA उम्मीदवार के साथ अप्रैल के पहले सप्ताह में बैठक हई तो जयंत सिन्हा उसमें शामिल नहीं हुए। अब उन्होंने चिट्ठी जारी कर अपनी नाराजगी की वजह सार्वजनिक कर दी है।

यशवंत सिन्हा की जगह बेटे जयंत को दी थी टिकट
यशवंत सिन्हा ने 2009 का चुनाव हजारीबाग से जीता था। भाजपा ने 2014 में उनकी जगह बेटे जयंत को टिकट दी। वे जीते और पहले उन्हें वित्त राज्य मंत्री फिर नागरिक उड्‌डयन राज्य मंत्री बनाया गया।

2018 में यशवंत सिन्हा ने पार्टी छोड़ी
2018 में यशवंत सिन्हा ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया। वे 21 साल तक भाजपा में रहे। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि कश्मीर के मुद्दे पर उनकी और PM मोदी की आपस में नहीं बनी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.