जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट:हारिस रऊफ और मार्को यानसन भी रेस में

Updated on 06-12-2024 01:48 PM

नवंबर के ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में भारत के जसप्रीत बुमराह का नाम जोड़ा गया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में 8 विकेट लिए थे। बुमराह के साथ पाकिस्तान के हारिस रऊफ और साउथ अफ्रीका के मार्को यानसन भी नॉमिनेट हुए हैं।

विमेंस में बांग्लादेश की शरमिन अख्तर, इंग्लैंड की डैनी व्याट-हॉज और साउथ अफ्रीका की नदिन डी क्लर्क को नॉमिनेट किया गया। विमेंस में तीनों नॉमिनेशन बैटर को हुए, वहीं मेंस में तीनों नॉमिनेशन बॉलर्स को हुए।

रऊफ ने ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेला था

नवंबर में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे और 3 टी-20 की सीरीज खेली गई। 3 वनडे में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज ने 10 विकेट लिए थे, जिसकी मदद से टीम ने ऑस्ट्रेलिया में 22 साल बाद वनडे सीरीज जीती थी।

तीनों वनडे में रऊफ ने खतरनाक ग्लेन मैक्सवेल को पवेलियन भी लौटाया था। रऊफ वनडे में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे। जिसके बाद उन्होंने 3 टी-20 में भी 5 विकेट लिए थे। यानी नवंबर में उन्होंने 6 मैच में 15 विकेट अपने नाम किए।

यानसन ने श्रीलंका के खिलाफ 11 विकेट लिए

साउथ अफ्रीका के लेफ्ट आर्म पेसर मार्को यानसन अवॉर्ड जीतने की रेस में सबसे आगे हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में महज 13 रन देकर 7 विकेट झटक लिए थे। जिसकी बदौलत श्रीलंका महज 42 रन पर सिमट गया था। उन्होंने दूसरी पारी में फिर 4 विकेट लिए थे। 11 विकेट लेने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला था।

टेस्ट से पहले यानसन ने भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में बैट से कमाल का प्रदर्शन किया था। तीसरे टी-20 में उन्होंने महज 17 बॉल पर 54 रन बना दिए थे, वहीं चौथे टी-20 में उनके नाम 29 रन रहे। दोनों मैच साउथ अफ्रीका ने गंवा दिए थे, लेकिन यानसन का प्रदर्शन शानदार रहा।

बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ की कप्तानी बॉलिंग

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने भारत की कप्तानी की। रोहित शर्मा पैटर्निटी लीव के कारण पर्थ में मुकाबला नहीं खेल सके। पहले खेलते हुए टीम इंडिया 150 रन ही बना सकी, यहां कप्तान बुमराह ने टीम का कमबैक कराया। उन्होंने महज 30 रन देकर 5 विकेट लिए और ऑस्ट्रेलिया को 104 रन पर रोक दिया।

बुमराह ने फिर दूसरी पारी में 42 रन देकर 3 विकेट लिए और भारत ने 295 रन के बड़े अंतर से मुकाबला जीत लिया। इस प्रदर्शन के लिए बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए और भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

विमेंस में एक भी भारतीय शामिल नहीं

विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की प्लेयर नॉमिनेट हुई हैं। नदिन डी क्लर्क ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में 80 रन बनाने के साथ 4 विकेट भी लिए थे। डानी व्याट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 163.21 के स्ट्राइक रेट से 142 रन बनाए और अपनी टीम को 3-0 से सीरीज जिताई।

वहीं शरमिन अख्तर ने आयरलैंड के खिलाफ 2 वनडे में करीब 70 की औसत से 139 रन बनाए थे। उन्होंने 96 और 43 रन की पारियां खेलीं, जिसकी मदद से बांग्लादेश ने सीरीज में 3-0 से सीरीज जीती। शरमीन ने फिर दिसंबर में खेले गए तीसरे वनडे में 72 रन बनाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.