जसप्रीत बुमराह ने सब कुछ छोड़ दिया! दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज ने किसकी बात मानी, फिर सब बदल गया

Updated on 23-08-2025 04:47 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मौजूदा समय में पूरी दुनिया के बल्लेबाजों के लिए खौफ का दूसरा नाम हैं। बुमराह ने अपनी घातक गेंदबाजी से दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर किया है, लेकिन बुमराह ने खुद को इस काबिल कैसे बनाया इसके बारे में टीम इंडिया के पूर्व बॉलिंग कोच भरत अरुण ने बताया। ये उन दिनों की बात है जब भरत अरुण नेशनल क्रिकेट एकेडमी में थे। वहीं पर बुमराह से उनकी मुलाकात हुई।

साल 2013 की घटना है जब बुमराह ने अंडर-19 टीम में अपनी चयन के लिए दावेदारी पेश की थी, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला था। जसप्रीत बुमराह एनसीए गए थे। वहां उनके अनोखे एक्शन और पेस से हर कोई प्रभावित हुआ था। हालांकि, शुरुआत में उन्हें अपने एक्शन को बदलने के लिए भी कहा गया था, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। ऐसे में भरत अरुण की उन्होंने सलाह मानी और 3 साल के भीतर उनका चयन भारतीय टीम में हो गया।
एक फोन कॉल पर छोड़ दिया सब कुछ
भरत अरुण ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने बुमराह को उनके एक्शन के साथ बॉलिंग में पेस के लिए सलाह दी थी। उन्होंने बुमराह को समझाया कि तेज गेंदबाजी के उन्हें एक बैल की तरह मजबूत होना पड़ेगा। इसके लिए सही खान-पान, व्यायाम और त्याग की जरूरत थी। बुमराह ने भी उनकी बात तुरंत मान ली अगले दिन से उन्होंने बहुत सी चीजों को छोड़ दिया।
भरत अरुण ने बॉम्बे स्पोर्ट एक्सचेंज' से बात करते हुए कहा, 'बुमराह को जंक फूड में बर्गर, पिज्जा और मिल्कशेक बहुत पसंद था, लेकिन मैंने उन्हें ये सब छोड़ने के लिए कहा और उन्होंने इन सभी चीजों को छोड़ दिया और पूरी तरह से अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया। बुमराह ने बिना किसी देरी के इस सलाह को मान लिया। उन्होंने तुरंत अपने खान-पान की आदतें बदल दीं और जिम में खूब मेहनत करने लगे।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.