जमकर सोना गिरवी रख रहे लोग, गोल्ड लोन में भारी उछाल

Updated on 29-11-2025 01:14 PM
नई दिल्ली: सोने के गहनों पर लोन यानी गोल्ड लोन में अचानक भारी उछाल देखने को मिल रहा है। टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर 2025 तक गोल्ड लोन का बकाया 128.5% बढ़कर 3.38 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। मार्च 2025 से देखें तो यह 63.6% बढ़ा है। पिछले 12 महीनों में बैंकों के पर्सनल लोन में जितनी बढ़ोतरी हुई है, उसका लगभग एक चौथाई हिस्सा गोल्ड लोन का है। पर्सनल लोन वैसे भी क्रेडिट ग्रोथ में सबसे आगे है। अक्टूबर के अंत तक ये लोन 14% बढ़कर 64.56 लाख करोड़ रुपये हो गए। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

RBI ने बताया कि गोल्ड लोन में इस बड़ी बढ़ोतरी की एक वजह यह भी है कि मई 2024 में बैंकों ने कुछ नियमों के चलते खेती-किसानी के लिए गहनों पर दिए गए लोन को भी रिटेल गोल्ड लोन की श्रेणी में डाल दिया है। पर्सनल लोन में बढ़ोतरी की वजह अभी भी सिक्योर्ड लोन ही हैं। यानी ऐसे लोन जिनमें कुछ गिरवी रखा जाता है। हाउसिंग लोन 11% बढ़कर 31.87 लाख करोड़ रुपये हो गया। ऑटो लोन 12.5% बढ़कर 6.77 लाख करोड़ रुपये हो गए और एजुकेशन लोन 14.7% बढ़कर 1.49 लाख करोड़ रुपये हो गए।

अनसिक्योर्ड लोन

वहीं अनसिक्योर्ड लोन की ग्रोथ सिंगल डिजिट में रही। कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन सिर्फ 1% बढ़कर 23,646 करोड़ रुपये हुए। क्रेडिट कार्ड का बकाया 7.7% बढ़कर 3.03 लाख करोड़ रुपये हो गया और अन्य पर्सनल लोन 9.9% बढ़कर 16.17 लाख करोड़ रुपये हो गए। आम लोगों की तरफ से लोन की मांग बैंकों के कुल लोन को बढ़ा रही है। अक्टूबर 2025 तक, बैंकों का कुल लोन 11.3% बढ़कर 193.9 लाख करोड़ रुपये हो गया। पिछले सात महीनों में यह 6.3% बढ़ा है। नॉन-फूड क्रेडिट भी लगभग इसी रफ्तार से बढ़ा है, जो 11.1% बढ़कर 193.2 लाख करोड़ रुपये हो गया है।नॉन रिटेल सेक्टर की बात करें तो सर्विस सेक्टर लोन ग्रोथ को आगे बढ़ा रहा है। इस सेक्टर को दिए जाने वाले लोन 13% बढ़कर 53.45 लाख करोड़ रुपये हो गए। इसमें कंप्यूटर सॉफ्टवेयर (29.4%), शिपिंग (28%) और कमर्शियल रियल एस्टेट (14.1%) जैसे क्षेत्रों में अच्छी बढ़ोतरी देखी गई। NBFCs को बैंक अभी भी खूब लोन दे रहे हैं। NBFCs को दिया जाने वाला लोन 10.9% बढ़कर 17.04 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इनमें हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों के मुकाबले पब्लिक फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस को ज्यादा लोन मिल रहा है।

प्रायोरिटी सेक्टर लोन

इंडस्ट्री क्रेडिट 10% बढ़कर 41.93 लाख करोड़ रुपये हो गए। इसमें छोटे और बहुत छोटे उद्योगों को दिए जाने वाले लोन में 25.9% की भारी बढ़ोतरी हुई, जो 9.54 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। मझोले उद्योगों को 17.6% ज्यादा लोन मिला, जो 3.98 लाख करोड़ रुपये हो गया। वहीं, बड़ी कंपनियों को सिर्फ 4.6% ज्यादा लोन मिला, जो 28.41 लाख करोड़ रुपये है। इससे लगता है कि बड़ी कंपनियां बैंक से लोन लेने के बजाय बॉन्ड, शेयर या विदेशी कंपनियों से सीधे लोन ले रही हैं, जो बैंक के आंकड़ों में नहीं दिखता। खेती-किसानी और उससे जुड़े कामों के लिए लोन 8.9% बढ़कर 24.03 लाख करोड़ रुपये हो गया।

प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में रिन्यूएबल एनर्जी के लिए लोन 52.1% बढ़ा है। प्राथमिकता वाले हाउसिंग लोन 32.7% बढ़े हैं और माइक्रो और स्मॉल एंटरप्राइजेज को दिए जाने वाले लोन 25.8% बढ़े हैं। सोशल-इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए लोन कम हुआ है और एक्सपोर्ट क्रेडिट में भी कमी आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्‍शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
 25 April 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
 25 April 2026
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
 25 April 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
Advt.