जयशंकर बोले- आतंकवाद के खिलाफ भारत का जीरो टॉलरेंस:

Updated on 03-07-2025 12:42 PM

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार रात अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में मीडिया से कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति पर कायम है। आतंकवादी गुट और उनके सपोर्टर यह बात अच्छे से समझ लें।

जयशंकर ने 7 मई को शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि आतंकवादी हमलों के जिम्मेदार लोगों और उनके समर्थकों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।

जयशंकर ने कहा- हमने कई दशकों से आतंकवाद का सामना किया है और हम आज इसका मजबूती से जवाब दे रहे हैं। हमें अपना बचाव करने का अधिकार है। आतंकवाद के अपराधियों को कटघरे में लाया जाना चाहिए।

वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दावे पर जयशंकर ने कहा- ये स्पष्ट है कि भारत-पाक के बीच संघर्ष विराम डीजीएमओ के बातचीत हुई थी।

अमेरिका के साथ ट्रेड और डिफेंस समेत कई मुद्दों पर चर्चा

जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ पिछले छह महीनों में हुई बैठकों का रिव्यू किया और ट्रेड, इन्वेस्टमेंट, तकनीक, डिफेंस, सिक्योरिटी और एनर्जी जैसे मुद्दों पर बात की।

उन्होंने अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेग्सेथ के साथ भी डिफेंस और एनर्जी के मुद्दे पर अलग से चर्चा की। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वॉन्ग और जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया के साथ भी बातचीत की।

क्वाड समिट इस साल के आखिर में भारत में होगी

जयशंकर ने बताया कि इस साल के आखिर में भारत में क्वाड समिट आयोजित होगी। क्वाड देशों (भारत, अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया) ने कई नए इनिशिएटिव शुरू किए हैं।

इनमें क्वाड क्रिटिकल मिनरल्स इनिशिएटिव, क्वाड इंडो-पेसिफिक लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, क्वाड ऐट सी शिप ऑब्जर्वर मिशन और क्वाड पोर्ट्स ऑफ द फ्यूचर शामिल हैं।

जयशंकर ने कहा कि क्वाड का मकसद इंडो-पेसिफिक में स्ट्रैटेजिक स्थिरता को मजबूत करना है। बैठक में इजराइल-ईरान संघर्ष और ईरान में अमेरिका की कार्रवाई पर भी चर्चा हुई। साथ ही, क्वाड देशों की कंपनियों के बीच जरूरी खनिजों को लेकर एक मीटिंग हुई।

क्वाड देशों ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की

वॉशिंगटन में मंगलवार को क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर कार्रवाई करने का संकल्प लिया गया।

जिसमें भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, जापान के ताकेशी इवाया और ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वॉन्ग शामिल हुए।

क्रिटिकल मिनरल्स इनिशिएटिव शुरू किया

क्वाड देशों ने मिलकर एक खास खनिज पहल शुरू की। इसका नाम 'क्वाड क्रिटिकल मिनरल्स इनिशिएटिव' है। इस पहल की शुरुआत मिनरल्स के क्षेत्र में चीन के दबदबे को कम करने के लिए हुई है।

विदेश मंत्रियों के बातचीत के बाद एक संयुक्त बयान में, देशों के विदेश मंत्रियों ने इनिशिएटिव शुरू करने की बात कही। जिसे विदेश मंत्रियों ने मिनरल्स को सुरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए अहम बताया।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने क्वाड देशों को महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार बताया और कहा कि अब कई खास मुद्दों पर कार्रवाई करने का समय आ गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.