गत शिक्षा सत्र की उपलब्धियों को हौसला बनाते हुए वर्तमान सत्र की चुनौतियों पर विजय पाने की जिम्मेदारी है हम सभी की : कलेक्टर

Updated on 22-06-2024 03:51 PM

अम्बिकापुर। नवीन शिक्षा सत्र प्रारम्भ होने के पूर्व कलेक्टर विलास भोसकर ने शिक्षकों को पत्र लिखकर उनका उत्साहवर्धन करते हुए हौसला बढ़ाया। उन्होंने पत्र में शिक्षकों से अपेक्षा की है कि गत शिक्षा सत्र की उपलब्धियों को हौसला बनाते हुए वर्तमान सत्र की चुनौतियों पर विजय पाने की जिम्मेदारी हम सभी के कन्धों पर है। इस वर्ष भी हम शिक्षा सत्र का आरम्भ शाला प्रवेश उत्सव के गरिमापूर्ण आयोजन के साथ करने जा रहे हैं। हमारी जिम्मेदारी होगी कि शाला जाने योग्य कोई भी बच्चे शाला अप्रवेशी या शाला त्यागी न रह जाए। ऐसे सभी विद्यार्थियों का चिन्हांकन कर शत-प्रतिशत शाला प्रवेश कराएं।

उन्होंने कहा है कि शाला प्रवेश के बाद असली चुनौती होगी विद्यार्थियों का शाला में ठहराव एवं नियमित उपस्थिति होना। यह कार्य शिक्षक एवं समुदाय के सहयोग से ही संभव होगा। समुदाय से सहयोग प्राप्त करने का सबसे सरल और सुलभ साधन है शाला प्रबंधन समिति। शाला प्रबंध समिति एवं पालक शिक्षक की नियमित बैठकें आयोजित करें। विद्यालय की आवश्यकताओं का आंकलन करते हुए स्थानीय और शासन स्तर पर किये जा सकने वाले समाधान का चिन्हांकन करें और समाधान हेतु ईमानदारी से सामूहिक प्रयास करें। निःसंदेह प्रयासों का प्रतिफल प्राप्त होगा। शिक्षकों का विद्यालय के प्रति लगाव और रचनात्मक रवैया विद्यालय को प्रगति की ओर ले जाता है। आप अपने विद्यालय के परिवेश एवं आवश्यकताओं से भली भांति परिचित होते हैं। अपनी क्षमता एवं दक्षता का उपयोग करते हुए इस परिवेश में विद्यालय की बेहतरी के उपाय आप से बेहतर किसी और के पास नहीं हैं। इसका उपयोग करते हुए अपने विद्यालय को प्रगति के शिखर तक ले जाने के सभी सार्थक प्रयास करें।

गत वर्षों में शैक्षणिक प्रविधियों पर विभिन्न नवाचारों के प्रयास किये गए हैं। इनमें विद्यालय के अनुकूल नवाचारों का चयन कर उन्हें लागू करना आपकी दक्षता को प्रदर्शित करता है। इसके लिए सतत अध्ययनशील और प्रयासरत रहें। अपने साथियों से चर्चा और स्वयं प्रयास के अवसर प्राप्त करते हुए अपनी दक्षता में वृद्धि करें। शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी के नित - नए प्रयोग से अद्यतन होते हुए अध्ययन - अध्यापन में इसका सार्थक एवं समय अनुकूल उपयोग करने में दक्षता प्राप्त करें।

शिक्षकों के साथ - साथ विद्यालयों की मॉनिटरिंग में लगे अधिकारी-कर्मचारी को भी प्रगतिशील और सहयोगात्मक रवैया अपनाने की आवश्यकता है। विद्यालय एवं शिक्षकों की समस्याओं का समय पर निराकरण कर उनकी दक्षताओं का समुचित उपयोग किया जा सकता है । साथ ही आवश्यकतानुसार अकादमिक समर्थन एवं निदानात्मक निरीक्षण की प्रवृत्ति विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने पूर्ण विश्वास जताया है कि शिक्षा विभाग से जुड़े सभी अधिकारी - कर्मचारी अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं निष्ठापूर्ण निर्वहन करते हुए सरगुजा जिले को शिक्षा के क्षेत्र में नवीन उचाईयों तक ले जायेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.