इजराइली PM नेतन्याहू सीरिया से लगे बफर जोन पहुंचे:कहा- इजराइली सेना यहां बनी रहेगी

Updated on 18-12-2024 02:40 PM

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू ने मंगलवार को सीरियाई बॉर्डर से लगे माउंट हर्मन बफर जोन का दौरा किया। इस दौरे पर उनके साथ रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज भी मौजूद थे। यह इलाका इजराइली फोर्सेज के नियंत्रण वाले गोलान हाइट्स से भी 10 किलोमीटर आगे है।

सैनिकों को इलाके की किलाबंदी करने का आदेश

रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा- हमने अपने सैनिकों को जल्द से जल्द इस इलाके की किलाबंदी करने का आदेश दिया है। माउंट हर्मन की चोटी हमारे देश की आंखें हैं, इससे हम दुश्मन की पहचान कर सकते हैं।

इजरायली सेना के एक अफसर ने AP को बताया कि बफर जोन के भीतर गांवों में रहने वाले सीरियाई लोगों को निकालने की कोई योजना नहीं है।

गोलान हाइट्स को 1973 में बफर जोन बनाया गया

सीरिया और इजरायल के नियंत्रण वाले गोलान हाइट्स को 1973 के योम किप्पुर वॉर के बाद यूनाइटेड नेशन (UN) ने बफर जोन बनाया था। तब से UN फोर्सेज के 1,100 सिपाही यहां गश्त कर रहे हैं।

यूनाइटेड नेशन के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने मंगलवार को कहा कि इस इलाके में इजराइली सैनिकों मौजूदगी चाहे वो कितने भी वक्त के लिए क्यों न हो, बफर जोन बनाने के समझौते का उल्लंघन है। इस समझौते का सम्मान किया जाना चाहिए। कब्जा तो कब्जा ही है, फिर चाहे वो एक हफ्ता, एक महीना या एक साल तक चले।

असद का तख्तापलट करने वाले विद्रोही गुट हयात तहरीर अल-शाम ने अभी तक इस पर कोई बयान नहीं दिया है।

2019 में ट्रम्प ने गोलान हाइट्स पर इजराइली कब्जे को मान्यता दी

इजराइल ने गोलान हाइट्स पर 1967 में कब्जा किया था। इससे पहले ये सीरिया का हिस्सा था, जिसे 6 दिन चले युद्ध के बाद इजराइल ने जीत लिया था। सीरिया ने इजराइल से इस क्षेत्र से हटने की मांग की है, लेकिन इजराइल ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए इनकार कर दिया है।

गोलान हाइट्स पर इजराइली कब्जे को 2019 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मान्यता दे दी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.