हमास के साथ सीजफायर के विरोध में उतरे इजराइली नागरिक:सरकार पर सरेंडर करने का आरोप लगाया

Updated on 15-01-2025 02:26 PM

इजराइल और हमास के बीच सीजफायर डील के विरोध में इजराइली नागरिकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर आतंकियों के सामने सरेंडर करने का आरोप लगाया है। मंगलवार शाम डील के विरोध में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारी इस डील को भविष्य के लिए खतरा बता रहे हैं।

दूसरी तरफ सीजफायर के समर्थन में भी प्रदर्शन हुए। हजारों प्रदर्शनकारी पिछले कई दिनों से सीजफायर की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को सीजफायर से जुड़ी खबर मिलने के बाद इन प्रदर्शनकारियों ने जश्न भी मनाया।

इजराइल और हमास में जल्द सीजफायर की घोषणा हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीजफायर का पहला फेज 42 दिन को होगा। इजराइली अधिकारियों ने सोमवार को बताया था कि डील के पहले फेज में 33 बंधकों को रिहा किया जाएगा। इनमें से 5 इजराइल की महिला सैनिक होंगी। इसके बदले इजराइल 250 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा।

15 दिन बाद बाकी बंधकों को रिहा किया जाएगा। इस दौरान स्थायी तौर पर सीजफायर को लागू करने पर भी बातचीत की जाएगी।

गाजा में सीजफायर पर डील पूरी

गाजा में सीजफायर को लेकर इजराइल और हमास के बीच लगभग सहमति बन गई है। न्यूज एजेंसी AP ने मंगलवार को इस डील में शामिल दो अधिकारियों के हवाले से यह खबर दी। इस समझौते के लिए कतर की राजधानी दोहा में मिस्र, कतर और अमेरिका की मदद से बातचीत की गई।

डील के लिए कल,14 जनवरी को आखिरी बातचीत हुई। कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल अल थानी ने इस बातचीत की मेजबानी की। इसमें इजराइल का प्रतिनिधित्व मोसाद चीफ डेविड बार्निया और शिन बेट चीफ रोनेन बार ने किया। वहीं, अमेरिका की तरफ से यहां पर ट्रम्प के दूत स्टीव विटकॉफ और बाइडेन के दूत ब्रेट मैकगर्क मौजूद रहे।

हमास ने इस डील को स्वीकार किया है या नहीं, अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है। वहां मंजूरी मिलने के बाद इसे इजराइली कैबिनेट में पेश किया जाएगा। वहां इसे मंजूरी मिलते ही सीजफायर डील को तुरंत लागू किया जाएगा।

नॉर्थ गाजा में वापस लौटेंगे फिलिस्तीनी नागरिक

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक सीजफायर डील के तहत नॉर्थ गाजा से विस्थापित हुए फिलिस्तीनी नागरिकों को इजराइल वापस लौटने देगा। हालांकि इस इलाके में सुरक्षा के लिहाज से इजराइली सैनिकों की मौजूदगी बनी रह सकती है।

गाजा और इजराइल के बीच बफर जोन बनाया जाएगा। बफर जोन को लेकर इजराइल और हमास दोनों की अलग-अलग मांगें हैं। इजराइल बॉर्डर से 2 किमी के बफर जोन की मांग कर रहा है, जबकि हमास अक्टूबर 2023 से पहले की तरह 300 से 500 मीटर का बफर जोन चाहता है।

दूसरी तरफ इजराइल ने डील के तहत हमास के चीफ याह्या सिनवार की डेड बॉडी लौटाने से मना कर दिया है।

बंधकों के परिजनों से मिले PM नेतन्याहू

इजराइली PM नेतन्याहू ने मंगलवार, 14 जनवरी को हमास की कैद में मौजूद बंधकों के परिजनों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान परिजनों ने नेतन्याहू से बंधकों की जल्द रिहाई की मांग की।

सीजफायर डील में नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रतिनिधि को भी शामिल किया गया है। अमेरिकी विदेश मंत्री के मुताबिक सीजफायर को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी ट्रम्प की होगी, इसलिए उनके प्रतिनिधि को भी शामिल किया गया है।

दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रम्प ने डील पर बयान देते हुए कहा कि, हम डील को पूरा करने के बेहद करीब हैं। इसे अगर वे (हमास) इसके लिए राजी नहीं होते हैं, तो उनके लिए और समस्याएं होंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.