इजराइली एयरस्ट्राइक...हिजबुल्लाह चीफ की बेटी की मौत का दावा

Updated on 28-09-2024 12:58 PM

इजराइली सेना का लेबनान में बेरूत समेत कई इलाकों पर मिसाइल हमला जारी है। इजराइल ने बेरूत के दहियाह शहर में रहने वाले लोगों को तुरंत इलाका खाली करने को कहा है। इजराइली सेना का कहना है कि इन जगहों का इस्तेमाल हिजबुल्लाह, इजराइल पर हमले के लिए कर रहा है।

इससे पहले शुक्रवार देर रात इजराइल ने हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर मिसाइल हमला किया। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 90 घायल हुए। हमला यूनाइटेड नेशंस (UN) में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की स्पीच के करीब एक घंटे बाद किया गया।

इजराइली मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की बेटी जैनब इस हमले में मारी गई है। हिजबुल्लाह ने जैनब की मौत की पुष्टि नहीं की है। इजराइली चैनल-12 ने उसके मारे जाने की सूचना दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिजबुल्लाह चीफ की बेटी का शव उस कमांड सेंटर के मलबे में मिला है जिस पर इजराइल ने हमला किया था। उन्होंने कहा कि लेबनान अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

हिजबुल्लाह चीफ के जिंदा बचने पर सस्पेंस 

रॉयटर्स ने लेबनान के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि इजराइल के हमलों के बाद से हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह से संपर्क नहीं हो पाया है। हमले के कई घंटे बीत जाने के बाद भी हिजबुल्लाह ने नसरल्लाह के ठीक होने को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है।

एक इजराइली अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इजराइल से कहा कि जहां हमला किया गया वहां हिजबुल्लाह के टॉप अधिकारी मीटिंग करते थे। हमले के वक्त हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की वहां मौजूदगी की जानकारी नहीं है।

हालांकि, हिजबुल्लाह के एक करीबी सूत्र ने पहले रॉयटर्स को बताया था कि नसरल्लाह जिंदा है। इससे पहले ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने भी कहा था कि वे सुरक्षित हैं। इस बीच इजराइली सेना ने कहा है कि उनके हमले में हिजबुल्लाह की मिसाइल यूनिट के कमांडर मुहम्मद अली इस्माइल और डिप्टी होसैन अहमद इस्माइल मारे गए हैं। 

ईरान में खामेनेई ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग 

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक बेरूत पर इजराइली हमले के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई ने शुक्रवार रात अपने घर पर राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई थी। बैठक में ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने इजराइली हमले की निंदा की और इसे वॉर क्राइम बताया।

खामेनेई के सलाहकार अली लारीजानी ने कहा कि इजराइल हद पार कर रहा है। लोगों की हत्या से समाधान नहीं निकलेगा। दूसरे लोग उनकी जगह ले लेंगे। उन्होंने कहा कि इजराइली आतंक का सामना करने के लिए लोग और मजबूती से एकजुट होंगे।

नेतन्याहू बोले- हमारे पास स्टील की नसें PM

 नेतन्याहू ने बेरूत में इजराइली हमले के बाद कहा कि हमारे दुश्मन सोचते थे कि हम मकड़ी के जाल की तरह हैं, लेकिन हमारे पास स्टील की नसें हैं। गौरलतब है कि नसरल्लाह कई बार अपने भाषणों में इजराइल को मकड़ी का जाल बता चुके हैं।

अमेरिका दौरा अधूरा छोड़कर लौटेंगे नेतन्याहू 

बेरूत में इजराइली हमले के बाद, PM नेतन्याहू ने अपनी अमेरिका यात्रा को छोटा कर दिया है। उनके कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी गई। इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री जल्द इजराइल लौट रहे हैं।

इजराइल ने राजधानी बेरूत के दहियाह शहर में रहने वाले लेबनानी नागरिकों से तुरंत वह जगह खाली करने के लिए कहा है। इजराइली सेना का कहना है कि इन साइटों का इस्तेमाल हिजबुल्लाह, इजराइल पर हमले के लिए कर रहा है।

इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच 18 सालों में सबसे बड़ी जंग छिड़ी 

इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच 2006 के बाद सबसे भयानक लड़ाई छिड़ी है। 2006 में लेबनान पर हुए इजराइली हमले में हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। 17 सितंबर को लेबनान पर पेजर अटैक हुआ था। इसके ठीक एक दिन बाद पेजर और वॉकी-टॉकी में भी विस्फोट हुए थे। हिजबुल्लाह और लेबनान ने इजराइल को इन हमलों का जिम्मेदार माना था।

तब से इजराइल लगातार लेबनान में मिसाइल हमले कर रहा है। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइली मिसाइल हमलों की वजह से लेबनान में 700 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। इसके अलावा 5 लाख से ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़कर जाना पड़ा है। इजराइल ने लेबनान में चलाए जा रहे ऑपरेशन को "नॉर्दर्न एरोज" नाम दिया है।

इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने 23 सितंबर को लेबनान पर सबसे बड़ा हमला किया था। IDF ने हिजबुल्लाह के 1600 ठिकानों को निशाना बनाते हुए एयर स्ट्राइक की थी। इनमें 10 हजार रॉकेट बर्बाद करने का दावा किया गया। इस हमले में 569 लोगों की मौत हुई।

UN में नेतन्याहू बोले- ईरान-इराक मिडिल ईस्ट के लिए श्राप 

इजराइल और लेबनान में जारी टकराव के बीच इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को UN की महासभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वे इस बार UNGA में भाषण नहीं देना चाहते थे, लेकिन इजराइल को लेकर फैलाए जा रहे झूठ ने उन्हें अपने देश का पक्ष रखने पर मजबूर कर दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.