इजरायल ने... ईरान के सुप्रीम लीडर ने हिब्रू में एक्स अकाउंट बनाकर ऐसा क्‍या कहा जो कुछ घंटे में ही हुआ बंद, ट्वीट वायरल

Updated on 28-10-2024 01:48 PM
तेल अवीव: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के हिब्रू भाषा में बनाए गए अकाउंट को सस्पेंड कर दिया है। एक्स ने उनके अकाउंट को सस्पेंड करने की पीछे की वजह नियमों का उल्लंघन बताया है। खामेनेई का ये एक्स अकाउंट शुरू होने के सिर्फ कुछ घंटे के अंदर ही बंद कर दिया गया। ईरान पर शनिवार को हुए इजरायल के सैन्य हमलों के बाद शनिवार देर रात खामेनेई ने हिब्रू में अपना ये अकाउंट लॉन्च किया गया था। इसके कुछ ही घंटे में इसे सस्पेंड कर दिया गया। खामेनेई का पुराना ट्विटर अकाउंट पहले की तरह ही चल रहा है।

ईरान के नेता खामेनेई एक्स पर हिब्रू भाषा के अपने अकाउंट से सिर्फ दो पोस्ट ही कर सके। पहली पोस्ट में उन्होंने सिर्फ अकाउंट शुरू करने की जानकारी दी। रविवार को खामेनेई ने एक और ट्वीट में कहा, 'जायोनी शासन (इजरायल) ने ईरान की ताकत को आंकने में बड़ी गलती की है। हम इजरायल को समझाएंगे कि ईरानी राष्ट्र के पास क्या ताकत, क्षमता और इच्छा है।'

इजरायली हमले के बाद किए गए दोनों पोस्ट


खामेनेई ने ये दोनों पोस्ट ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजराइल के हमले के बाद किए गए। अपने मुख्य एक्स अकाउंट पर भी कई बार खामेनेई हिब्रू में पोस्ट करते रहे हैं लेकिन इस बार उन्होंने हिब्रू में ही अकाउंट शुरू किया, जिसे इजरायल के लोगों तक सीधे संदेश देने की कोशिश की तरह देखा गया। इस अकाउंट पर किए गए उनके ट्वीट की काफी चर्चा है।

ईरान ने बताया है कि शनिवार को उसके सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हवाई हमलों में दो सैनिकों की मौत हुई है। इजरायल ने मिसाइल फैसिलिटी, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल और दूसरी हवाई क्षमताओं पर एक साथ हमला किया था। ईरान ने हमले में सीमित क्षति की बात कही है।

इजरायल ने इस हमले को ईरान के हमले का जवाब कहा। इजरायल ने कगहा कि इस हवाई हमले से उसने ईरान के 1 अक्टूबर के मिसाइल हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हमले को अंजाम देने के बाद उसके युद्धक विमान सुरक्षित लौट आए हैं और मिशन पूरा हो गया है। अब दुनिया की निगाह ईरान के रुख की तरफ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.