ईरान पर बड़ा हमला करने की तैयारी में इजरायल, नेतन्याहू ने बाइडन को दी जानकारी, बच पाएगी खामेनेई की न्यूक्लियर फैसिलिटी?

Updated on 15-10-2024 02:55 PM
तेल अवीव: ईरान की ओर से 1 अक्टूबर को इजरायल पर हमला किया गया था। इजरायल की ओर से एक जबरदस्त पलटवार की उम्मीद की जा रही है। वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से बातचीत की। उन्होंने अमेरिका को सूचित किया है कि इजरायल पूरे क्षेत्र में युद्ध नहीं शुरू करना चाहता। इसलिए वह ईरान की तेल या न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला करने की जगह इजरायली सैन्य ठिकानों पर हमला करने को तैयार है।

दरअसल अमेरिका कहता रहा है कि ईरान की तेल या न्यूक्लियर फैसिलिटी को इजरायल निशाना न बनाए। क्योंकि यह पूरे खाड़ी में युद्ध भड़का सकता है। ईरान भी तेल फैसिलिटी पर हमले के जवाब में अमेरिकी सहयोगियों पर हमले की धमकी देता रहा है। इजरायल का यह कहना कि वह मिलिट्री फैसिलिटी को टार्गेट करेगा, यह अमेरिका के लिए राहत वाली खबर है।

इजरायली अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया है कि उनका पलटवार ईरान की ओर से किए गए हमले से काफी बड़ा होगा। ईरान ने इजरायल पर 180 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं। इजरायली सूत्रों ने कहा कि उनका फोकस ईरान के खिलाफ जवाबी हमले की तैयारी है। इसमें किसी भी तरह की हिचकिचाहट या देरी नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक हमले के समय और दायरे पर निर्णय लेने के लिए नेतन्याहू अपने रक्षा मंत्री और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं।

अमेरिका तैनात कर रहा THAAD


रविवार को उन्होंने रक्षा मंत्री योव गैलेंट, आईडीएफ प्रमुख हर्जी हलेवी और वरिष्ठ खुफिया अधिकारियों के साथ इंटेलिजेंस बेस में मुलाकात की। यह मुलाकात पहले से तय नहीं थी और सोमवार को भी चली। इजरायल की किसी भी कार्रवाई से पहले अमेरिका ने घोषणा की है कि वह अपना THAAD मिसाइल डिफेंस सिस्टम अमेरिकी सैनिकों के साथ क्षेत्र में तैनात कर रहा है। अमेरिकी सैनिक इसे संचालित करेंगे, ताकि ईरान की ओर से किसी भी नए हमले में एक मजबूत सुरक्षा कवच रहे।

संघर्ष विराम चाहता है ईरान


इस बात की भी आशंका है कि इजरायल के हमले का ईरान जवाब भी देगा। इसलिए अमेरिका के साथ समन्वय को लेकर चर्चा हो रही है। हालांकि ब्रिटेन में स्थित सऊदी अरब के अखबार अशरक अल-अवसात के मुताबिक ईरान ने संकेत दिया है कि अगर इजरायली हमला सीमित होता है, तो संघर्ष का यह दौर यहीं रुक जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ इजरायली अधिकारी मानते हैं कि ईरान संघर्ष विराम में रुचि रखता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.