इजरायल-ईरान युद्ध से पाकिस्तान के सामने बड़ा खतरा, बलूचिस्तान में भड़क सकता है विद्रोह, ट्रंप के सामने मुनीर ने बताया डर

Updated on 20-06-2025 01:20 PM
इस्लामाबाद: इजरायल और ईरान में बीच चल रही जंग से पाकिस्तान डरा हुआ है। पाकिस्तान को डर है कि इजरायली हमले में ईरानी शासन का पतन होता है तो इसका फायदा ईरान और पाकिस्तान की सीमा पर सक्रिय अलगाववादी संगठन उठा सकते हैं। इस सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक में पाकिस्तान के सेना प्रमुख सैयद असीम मुनीर ने इस बारे में चिंता जताई थी। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है। पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने यह आशंका ऐसे समय जताई है, जब बलूचिस्तान में अलगाववादी सशस्त्र समूहों ने अपने हमले तेज कर दिए हैं।

मुनीर की ट्रंप से मुलाकात

डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को वॉइट हाउस में पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर से लंच पर अभूतपूर्व मुलाकात की। यह पहली बार था जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख की मेजबानी की, जब वे मॉर्शल लॉ या किसी तख्तापलट के बाद राजनीतिक पद पर नहीं थे। ट्रंप ने मुलाकात के बाद कहा कि वे मुनीर से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। पाकिस्तान की सेना ने एक बयान में कहा कि दोनों ने दो घंटे की मुलाकात में व्यापार, आर्थिक विकास और क्रिप्टोकरेंसी के साथ आतंकवाद पर चर्चा हुई।

बलूच विद्रोहियों को लेकर मुनीर का खौफ

बैठक के दौरान असीम मुनीर ने पाकिस्तान-ईरान सीमा पर अलगाववादी और जेहादी समूहों के बारे में चिंता जताई और कहा कि वे इजरायल के साथ संघर्ष का फायदा उठा रहे हैं। पाकिस्तान और ईरान के बीच 900 किमी लंबी जमीनी सीमा है, जिस पर तेहरान और इस्लामाबाद विरोधी संगठन सक्रिय हैं। इन समूहों ने ईरान पर इजरायल के हमले का फायदा उठाने की योजना बनाई है। ईरानी चरमपंथी समूह जैश-अल-अदल ने कहा है कि ईरान के साथ इजरायल का संघर्ष एक बड़ा मौका है। यह जातीय बलूच समूह पाकिस्तान के बलूचिस्तान इलाके से ऑपरेट करता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.