इजराइल का यमन में हूती लड़ाकों के पोर्ट पर हमला:कहा- हम पर जो हाथ उठेगा, काट देंगे

Updated on 08-07-2025 01:36 PM

इजराइल और हमास के बीच कतर में सोमवार को शांति वार्ता से पहले इजराइली सेना ने यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को निशाना बनाया।

सोमवार तड़के इजराइली सेना के लड़ाकू विमानों ने यमन में हुदैदा, रास ईसा और सलीफ में हूतियों के कंट्रोल वाले बंदरगाहों के अलावा रास कनेटिब स्थित एक पावर प्लांट को निशाना बनाया।

इजराइली रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि इन ठिकानों का इस्तेमाल हूती ईरान से हथियारों की तस्करी और इजराइल व उसके सहयोगी देशों पर हमलों के लिए करते हैं।

इजराइली अधिकारियों ने यह भी दावा किया कि यमन में इस हमले का एक मकसद हूती सैन्य प्रमुख मुहम्मद अल-गमारी भी था। इजराइली हमले के जवाब में

हूतियों ने भी मिसाइलें और ड्रोन दागे।

इजराइल बोला- ईरान और यमन से एक जैसा सुलूक करेंगे

इन हमलों के बाद हूती सैन्य प्रवक्ता यह्या सरी ने कहा कि उनके बलों ने इजराइल के बेन गुरियन एयरपोर्ट, अश्दोद और एलात पोर्ट तथा अश्केलोन के पावर स्टेशन पर मिसाइल हमले किए गए।

इसी बीच, इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने इस कार्रवाई को जायज ठहराते हुए कहा- ‘ईरान के लिए जो सही है, वही यमन के लिए भी लागू होगा। जो कोई इजराइल पर हाथ उठाएगा, उसका हाथ काट दिया जाएगा। हूती अपनी हरकतों की कीमत चुकाते रहेंगे।’

नेतन्याहू सीजफायर वार्ता से पहले अमेरिका पहुंचे

दूसरी तरफ इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू हमास के साथ सीजफायर प्रस्ताव पर चर्चा के लिए अमेरिका पहुंचे। यहां उन्होंने ट्रम्प के साथ वार्ता की। कतर ने इजराइल और हमास के बीच सीजफायर का प्रस्ताव दिया है।

ट्रम्प जल्द से जल्द सीजफायर समझौते की घोषणा करना चाहते हैं, लेकिन आखिरी फैसला नेतन्याहू के हाथ में है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.