'इस्लाम अमन का धर्म, कयामत तक रहेगा सुरक्षित, कोई मिटा नहीं सकता', मौलाना अरशद मदनी ने जानिए क्यों दिया ये बयान?

Updated on 04-12-2025 05:51 PM
सहारनपुर: मौलाना अरशद मदनी एक बार फिर से अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। इस बार मौलाना मदनी ने इस्लाम पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस्लाम अमन, शांति और मोहब्बत का धर्म है और इसकी शिक्षाएं हर दौर में इंसानियत का संदेश देती हैं। मदनी ने दावा किया कि सांप्रदायिक ताकतें इस्लाम की इन उज्ज्वल शिक्षाओं से डरती हैं और इसलिए लगातार इसके खिलाफ प्रोपेगेंडा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस्लाम एक सार्वभौमिक सत्य है जिसे कोई ताकत खत्म नहीं कर सकती और यह कयामत तक जिंदा रहेगा।

पोस्ट के जरिए दिया संदेश

अपने ट्वीट में अरशद मदनी ने लिखा कि इस्लाम की सकारात्मक शिक्षाओं से भयभीत होकर कुछ ताकतें इसे बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने लिखा कि मुसलमानों का कर्तव्य है कि वे इस्लाम की उच्च मूल्यों पर अमल करें और जहां भी रहें, प्यार, मोहब्बत, सद्भावना और अच्छे आचरण के साथ जीवन बिताएं। उनका कहना था कि इस्लाम दुनिया में अमन और इंसानियत का संदेश फैलाने वाला धर्म है।

अल-फलाह यूनिवर्सिटी विवाद के बाद फिर बयान सुर्खियों में

मदनी इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर की गई कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा था कि यह केवल शिक्षा पर हमला नहीं बल्कि मुसलमानों को डराने की साजिश है। उन्होंने यह भी कहा था कि लंदन में एक मुसलमान मेयर बन सकता है, लेकिन भारत में मुस्लिम किसी यूनिवर्सिटी का चांसलर बने तो उसे आज़म खान जैसा अंजाम भुगतना पड़ता है। उनके अनुसार देश में हालात ऐसे हैं कि सरकार नहीं चाहती कि मुसलमान सिर उठाकर खड़े हों।

“मुसलमानों के पैरों के नीचे से जमीन खिसकाई जा रही है”

अपने पिछले बयानों की तरह इस बार भी मदनी ने आरोप लगाया कि मुसलमानों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद हालात ऐसे बने हैं कि सरकार मुसलमानों के पैरों के नीचे से जमीन निकालने की कोशिश कर रही है और देखिए कि पैरों के नीचे की जमीन निकल भी गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.