ईरानी जासूस ने दी थी इजरायल आर्मी को हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह की सटीक लोकेशन, रिपोर्ट में दावा

Updated on 29-09-2024 03:15 PM
बेरूत: ईरान के ही एक जासूस ने इजरायल को ये जानकारी दी थी कि हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह किस जगह पर है। सटीक लोकेशन हासिल होने पर इजरायली सेना ने हमला किया और नसरल्लाह को मार दिया। हसन नसरल्लाह की हत्या के ऑपरेशन में ईरानी जासूस की अहम भूमिका होने का दावा फ्रांसीसी अखबार ले पेरिसियन ने किया है। अखबार का कहना है कि लेबनान के एक सुरक्षा अधिकारी से उसे ये जानकारी मिली है। हालांकि ईरान, इजरायल या हिजबुल्लाह की ओर से ऐसा कोई दावा नहीं किया गय है।

ले पेरिसियन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि बेरूत पर हवाई हमले से कुछ घंटे पहले ईरानी जासूस ने इजरायली सेना को ये बताया था कि हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्ला कहां जा रहा है और कितनी देर रुकेगा। यही जानकारी इजरायली सेना के लिए नसरल्लाह को मारने के ऑपरेशन की कामयाबी का आधार बनी।

इजरायल के पास पहले से नहीं थी नसरल्लाह की लोकेशन


फ्रांसीसी अखबार के मुताबिक, हिजबुल्लाह प्रमुख नसरल्लाह के बारे में इजरायली सेना को कोई सटीक जानकारी नहीं थी। ईरानी जासूस से ही उसे पता चला कि वह शुक्रवार शाम को बेरूत के दहीह में होगा। जासूस ने इजरायली सेना को उसके वाहन के बार में भी रिपोर्ट दी थी कि वह किस कार से हेडक्वार्टर में आया है।

रिपोर्ट में कहा है कि नसरल्लाह के साथ ईरान के कुद्स बल के डिप्टी कमांडर अब्बास निलफोरुशान भी पहुंचे थे। इनकी एक अहम बैठक होनी थी, जिसमें नसरल्लाह और निलफोरुशान के साथ हिजबुल्लाह के शीर्ष अधिकारी शामिल थे। 

इजरायल ने हिजबुल्लाह से लड़ाई में जासूसों को बनाया हथियार


द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, हिजबुल्लाह के खिलाफ लड़ाई में इजरायल ने जाससूों को अहम हथियार की तरह इस्तेमाल किया है। उसकी लेबनान में हालिया सफलताएं खुफिया संसाधनों पर भरोसा करने का ही नतीजा मानी जा रही हैं। इजरायल ने बीते कुछ समय में एक के बाद एक झटके हिजबुल्लाह को दिए हैं।

इजरायल ने हालिया वर्षों में हिजबुल्लाह के नेतृत्व और गुट की रणनीति के बारे में जानकारी जुटाने के लिए बहुत सारे संसाधन इस्तेमाल किए हैं, जिससे ना सिर्फ जानकारी मिले बल्कि तुरंत सैनिकों और वायु सेना तक भी पहुंचाई जा सके। इजरायल ने खुफिया ऑपरेशन के जरिए ही लेबनान में पेजर ब्लास्ट को भी अंजाम दिया था। इसने लेबनानी गुट का संचार नेटवर्क खत्म कर दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.