ईरान ने रूस को भेजीं सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलें, इजरायल खुश और यूक्रेन परेशान, जानें क्यों?

Updated on 09-09-2024 05:15 PM
तेहरान: ईरान ने रूस को सैकड़ों की संख्या में बैलिस्टिक मिसाइलें भेजी हैं। यह दावा यूक्रेन के अधिकारियों ने किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के लिए ईरान के समर्थन में भारी वृद्धि को दर्शाता है। हालांकि, इसे इजरायल के लिए खुशी की बात बताया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे यह माना जा सकता है कि ईरान हाल फिलहाल में इजरायल पर हमला करने की नहीं सोच रहा। वहीं, यूक्रेन के लिए इसे खतरे का संकेत बताया जा रहा है। रूस इन बैलिस्टिक मिसाइलों से यूक्रेन में हमलों को बढ़ा सकता है। रूस ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण किया था और तब से अब तक जंग जारी है।

कैस्पियन सागर बंदरगाह पहुंची ईरानी मिसाइलें


इस मामले से परिचित वरिष्ठ यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, इस सप्ताह रूस के कैस्पियन सागर बंदरगाह पर 200 से अधिक फथ-360 (Fath-360) शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइलें पहुंचीं। यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों की रेंज 120 किमी तक है। आशंका है कि रूस इस मिसाइल का इस्तेमाल अपनी सीमा के करीब स्थित यूक्रेनी शहरों खारकीव और सुमी के बुनियादी ढांचे औ सीमावर्ती क्षेत्र में सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए कर सकता है।

किंजल मिसाइल से यूक्रेन में कहर बरपाएगा रूस


यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि ईरानी कम दूरी की मिसाइलों की डिलीवरी से रूस को अपनी लंबी दूरी की हाइपरसोनिक किंजल मिसाइल को तैनात करने में अधिक सुविधा होगी। किंजल रूस की कुछ सबसे अडवांस हथियारों में से एक है। ऐसे में रूस किंजल मिसाइल का इस्तेमाल यूक्रेन के अंदर काफी दूर मौजूद लक्ष्यों को साधने के लिए कर पाएगा। किंजल मिसाइल को मार गिराना ज्यादा मुश्किल है, क्योंकि सिर्फ अमेरिका में बना पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम ही उन्हें मार गिराने में सक्षम है।

ईरानी मिसाइलें यूक्रेन के लिए बड़ा खतरा


यूक्रेन के पूर्व रक्षा मंत्री और कीव स्थित सेंटर फॉर डिफेंस स्ट्रैटेजीज के निदेशक एंड्री ज़ागोरोड्न्युक ने कहा कि ईरानी मिसाइलें "बहुत बड़ा खतरा" हैं। उन्होंने कहा, "उन्हें यूक्रेनी पावर सिस्टम को नष्ट करने के लिए भेजा गया है, सबसे अधिक संभावना कस्बों और शहरों में उनके हमले की है।" उन्होंने आशंका जताई कि इससे पूरे देश में नागरिकों की अधिक मौतें होंगी। अमेरिकी मीडिया वॉल स्ट्रीट जर्नल ने सबसे पहले अमेरिकी और यूरोपीय अधिकारियों का हवाला देते हुए मिसाइल शिपमेंट की सूचना दी थी।

यूक्रेन पर बढ़े रूसी हमले


रूस ने हाल के दिनों में यूक्रेन पर अपने हमलों को बढ़ा दिया है। पिछले महीने रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर सैकड़ों मिसाइलों और ईरान निर्मित “शाहेद” हमलावर ड्रोनों से हमला किया था। इससे यूक्रेन के 9 गीगावाट बिजली उत्पादन क्षमता नष्ट हो गई है। सर्दियों में यूक्रेन को जितनी बिजली की जरूरत होती है, उसका आधा हिस्सा ही मिल रहा है। वहीं, रविवार को पूर्वी लातविया में ईरान में बना रूस का एक ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। प्रारंभिक रिपोर्ट्स से पता चलता है कि यह ड्रोन बेलारूस से अचानक ही लातविया में प्रवेश कर गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.