मवेशियों की संरक्षण और संवर्धन के लिए गौठान निर्माण के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Updated on 09-07-2020 09:48 PM
रायपुर। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने मंगलवार को जिला गौरेला.पेन्ड्रा.मरवाही के अंतर्गत पेन्ड्रा और गौरेला नगर पंचायतों के अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना रोका.छेका अभियान और गौठान निर्माण के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पौनी.पसारी योजना के तहत पारंपरिक व्यावसाय से जुड़े लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए बाजार शेड निर्माण को प्राथमिकता के तौर पर प्रारंभ करने के भी निर्देश दिए। डॉ. डहरिया ने कहा कि नगर पंचायतों के माध्यम से संचालित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाए। हितग्राहियों को लाभान्वित करने स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी लिया जाए। उन्होंने अधोसंरचना विकास के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए और कहा कि आवश्यक कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र शासन को प्रस्ताव भेजा जाए।
    डॉ. डहरिया ने बैठक में कहा कि नगर पंचायतों में शहरी निवासियों को मूलभूत सुविधाएं सड़क, बिजली पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने साफ.सफाई नाली निकासी की समस्या का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।
    नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने नगर पंचायतों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की भी जानकारी ली। उन्होंने योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। डॉण् डहरिया ने बैठक में कहा कि सड़कों में घूमने वाले मवेशियों की रोकथाम के लिए प्राथमिकता से आवश्यक कार्रवाई की जाए। बैठक में नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
इस्लामाबाद: भारत की ओर से चिंता जताने के बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान के साथ अपने नौसैनिक अभ्यास को रद्द कर दिया। दोनों देशों का यह साझा अभ्यास रणनीतिक रूप से…
 19 April 2025
सना: अमेरिकी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने यमन में हूतियों के नियंत्रण वाली राजधानी सना पर बड़े हमले किए हैं। हूती चरमपंथियों से जुड़े सरकारी मीडिया ने शुक्रवार रात को हुए इन हमलों…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते के तहत क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने के संकेत दिए है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन युद्ध को रोकना चाहते…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने एक बार फिर यूक्रेन-रूस शांति वार्ता से पीछे हटने की बात कही है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में…
 19 April 2025
अमेरिकी सरकार ने हाल ही में कई विदेशी छात्रों को वीजा रद्द होने का मेल भेजा था। इस मेल में इन छात्रों से अमेरिका छोड़ने के लिए कहा गया था।…
 19 April 2025
अमेरिका जल्द ही खुद को रूस-यूक्रेन पीस डील से बाहर कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस-यूक्रेन पीस डील से हटने की धमकी दी है।उन्होंने कहा है कि…
 19 April 2025
अमेरिका और ईरान के बीच आज इटली की राजधानी रोम में न्यूक्लियर डील पर बात होगी। इस बातचीत में अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराकची…
 18 April 2025
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप एक ऐसा मिसाइल डिफेंस सिस्टम बनाना चाहते हैं जो अमेरिका के ऊपर होने वाली किसी भी तरह के हमले को रोक सके। इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खासियत…
 18 April 2025
ढाका: म्यांमार में संभावित भूमिका को देखते हुए बांग्लादेश की सेना अपनी ड्रोन और हथियार क्षमता को मजबूत करने के लिए तेजी से काम कर रही है। लेकिन इस बार उसकी…
Advt.