स्वच्छ सर्वेक्षण में इंदौर-जबलपुर-भोपाल ने बचाई प्रदेश की साख, केंद्रीय सर्वेक्षण टीम भोपाल में वार्डों और स्कूलों का करेगी निरीक्षण

Updated on 21-05-2026 11:45 AM
भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण में नागरिक सहभागिता को लेकर मध्य प्रदेश की तस्वीर दो हिस्सों में बंटी नजर आ रही है। एक ओर इंदौर, जबलपुर और भोपाल जैसे बड़े शहर लाखों नागरिकों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने में सफल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के कई नगरीय निकायों में नागरिक फीडबैक की स्थिति बेहद खराब है।
इससे स्वच्छ सर्वेक्षण में मिलने वाले एक हजार अंकों पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।
बुधवार दोपहर तक देशभर में 87.68 लाख नागरिक फीडबैक दर्ज किए गए, जिनमें मध्य प्रदेश 22.70 लाख फीडबैक के साथ देश में दूसरे स्थान पर है।
पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश है, जहां 38 लाख से अधिक नागरिक फीडबैक दर्ज किए गए हैं।

सिर्फ चार शहर पार कर सके एक लाख का आंकड़ा

सिटीजन फीडबैक रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के 192 नगरीय निकायों में केवल इंदौर, जबलपुर, भोपाल और उज्जैन ही एक लाख से अधिक नागरिक फीडबैक जुटा सके हैं।
इसके विपरीत 66 नगरीय निकाय ऐसे हैं, जो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। वहीं 46 नगरीय निकायों में सिर्फ एक-एक नागरिक ने ही स्वच्छता एप पर प्रतिक्रिया दर्ज कराई है। इनमें अमरकंटक, दमोह, इटारसी, रेहटी, सिवनी और सीधी जैसे शहर शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 May 2026
इंदौर, शराब कारोबारी हितेंद्र सिंह उर्फ चिंटू ठाकुर से जुड़े हनी ट्रैप मामले में इंदौर पुलिस ने एक और महिला आरोपी को हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को…
 21 May 2026
भोपाल, भोपाल के कोहेफिजा स्थित ओल्ड सेक्रेटिएट में ही नया प्रशासनिक कॉरिडोर बनेगा। जिसमें कलेक्टोरेट, कमिश्नर और आईजी कार्यालय होंगे। इसके टेंडर की प्रक्रिया भी हो गई है।हाउसिंग बोर्ड ने मौजूदा…
 21 May 2026
भोपाल, एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में भोपाल कोर्ट ने दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने की मांग खारिज कर दी है। कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि शव को ऐसी मॉर्च्युरी…
 21 May 2026
भोपाल। ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में अब कानूनी लड़ाई के साथ फोरेंसिक संकट भी गहराता जा रहा है। परिवार जहां दोबारा पोस्टमार्टम के लिए हाईकोर्ट पहुंचने की तैयारी…
 21 May 2026
भोपाल। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में निशुल्क प्रवेश के लिए द्वितीय चरण की ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया बुधवार को संपन्न हुई। इस चरण में 11 हजार…
 21 May 2026
 ग्वालियर। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर 21 मई यानी आज से ट्रकों के पहिये देश भर में थम जाएंगे। इस वजह से न तो शहर से माल…
 21 May 2026
 भोपाल। इंदौर से शिवपुरी जा रही एसी बस में आग लगने की घटना के बाद प्रदेशभर में यात्री बसों की सुरक्षा जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान…
 21 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के तबादले एक से 15 जून तक हो सकेंगे। तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के स्थानांतरण जिला स्तर पर प्रभारी मंत्री के अनुमोदन…
 21 May 2026
 भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा में बुधवार रात बड़ी चूक सामने आई। एक बाइक सवार आरक्षक ने लालघाटी चौराहे पर मुख्यमंत्री के काफिले में घुसकर सुरक्षा घेरा तोड़…
Advt.