पहली तिमाही में इंडिगो को 2,844 करोड़ का नुकसान

Updated on 31-07-2020 06:45 PM
नई दिल्ली । कोरोना महामारी के बीच उड़ानों पर प्रतिबंध से देश की प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो को चालू वित्त वर्ष की 30 जून को समाप्त पहली तिमाही में 2,844 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। पहली तिमाही में समग्र आधार पर एयरलाइन का राजस्व 88.31 प्रतिशत घटकर 1,143.8 करोड़ रुपए रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में उसने 9,786.9 करोड़ रुपए का राजस्व कमाया था। इस दौरान उसका कुल व्यय 50 फीसदी से ज्यादा घटकर 3,986.4 करोड़ रुपए रहा। कंपनी को 2,844.6 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। कोविड-19 के कारण करीब दो महीने तक यात्री उड़ानें पूरी तरह ठप रहीं। घरेलू यात्री उड़ानें 25 मई से दुबारा शुरू की गई हैं, लेकिन अभी सीमित उड़ानों की ही अनुमति दी गई हैं। जितनी उड़ानें उपलब्ध हैं उनमें भी यात्रियों की संख्या कम है। इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोनोजॉय दत्ता ने परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विमानन क्षेत्र इस समय संकट के दौर से गुजर रहा है। प्रतिबंधों के कारण तिमाही के दौरान उपलब्ध सीट-किलोमीटर में 90.9 फीसदी की गिरावट आई है जबकि यात्री-किलोमीटर 93.8 प्रतिशत घट गया है। पैसेंजर लोड फैक्टर यानी भरी सीटों के अनुपात में 27.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी ने बताया कि उसके पास 18,449.8 करोड़ रुपए की नकदी उपलब्ध है जिसमें 7,527.6 करोड़ रुपए की मुक्त नकदी है। कंपनी ने लागत कम करने के लिए 10 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है। साथ ही मई में उसने वेतन में 25 प्रतिशत तक की कटौती की थी तथा सितंबर में 35 फीसदी तक की और कटौती की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
नई दिल्‍ली: सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। 10 ग्राम सोने की कीमत अब 98,000 रुपये के पार चली गई है। दिल्‍ली के सराफा बाजार में सोना 98,170…
 19 April 2025
मुंबई: अमेरिका के टैरिफ से दुनिया भर की अर्थव्यस्था परेशान है। लेकिन भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर इसका कोई असर अभी तक नहीं दिखा है। बीते 11 अप्रैल को समाप्त सप्ताह…
 19 April 2025
नई दिल्ली: केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने शुक्रवार को जीएसटी रजिस्ट्रेशन आवेदनों की प्रोसेसिंग के लिए अधिकारियों को संशोधित निर्देश जारी किए हैं, इससे करदाताओं पर अनुपालन का बोझ…
 19 April 2025
नई दिल्ली: नैशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) अब ग्राहकों को पॉपुलर मर्चेंट वेबसाइट्स पर अपना पसंदीदा या सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) आईडी सेव करने…
 19 April 2025
नई दिल्ली: भारत के कई बड़े बैंक अब बचत खातों पर ब्याज दरें घटा रहे हैं ताकि बैंक अपनी कमाई को बढ़ा सकें। पिछले कुछ हफ्तों में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस…
 19 April 2025
नई दिल्ली: सरकार ने चीन से आ रहे घटिया सामान और सस्ते आयात से ग्राहकों को बचाने के लिए कदम उठाया है। लेकिन इससे एक दिक्कत हो गई है। सरकार के इस कदम…
 19 April 2025
नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक कैब सर्विस देने वाली कंपनी BluSmart मुश्किल में है। लोन फर्जीवाड़ा केस में सेबी के एक्शन के बाद ब्लूस्मार्ट ने अपनी सेवाओं को बंद कर दी हैं। सेबी ने ग्रीन…
 19 April 2025
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) अकाउंट पर ब्याज दरें घटा दी हैं। यह कटौती कुछ खास समय के लिए की गई एफडी पर…
 18 April 2025
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और मुंबई में गुरुवार को इलेक्ट्रिक कैब सर्विस ब्लूस्मार्ट (BluSmart) बंद रही। उनका ऐप काम नहीं कर रहा है और बुकिंग बंद हैं। इससे हजारों ड्राइवरों की…
Advt.