भारत की मिसाइल नूर खान एयरबेस पर गिरी... शहबाज ने आखिरकार कबूला सच, रात ढाई बजे जनरल मुनीर ने था बताया

Updated on 17-05-2025 12:08 PM
इस्लामाबाद: भारत के हाथों जमकर पिटने के बाद अब पाकिस्तान की हेकड़ी निकल गई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अब शांति की बात करने लगे हैं। शहबाज शरीफ ने अब पाकिस्तान को शांति चाहने वाला देश बताया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक शांतिपूर्ण देश है लेकिन वह अपनी रक्षा के लिए उचित जवाब देने का अधिकार रखता है। शुक्रवार को पाकिस्तान की सेना के सम्मान में यौम-ए-तशक्कुर (धन्यवाद दिवस) मनाए जाने के दौरान उन्होंने यह टिप्पणी की है। इस दौरान उन्होंने भारत की मिसाइलों के पाकिस्तानी सैन्य अड्डों को निशाना बनाने की बात भी कबूली। भारत और पाकिस्तान ने चार दिनों तक सैन्य टकराव के दौरान सीमा पार एक दूसरे पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए थे, जिसके बाद 10 मई को दोनों पक्षों में संघर्ष विराम पर सहमति बनी थी।

पाकिस्तान को बताया शांतिपूर्ण देश

रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, इस्लामाबाद और प्रांतीय राजधानियों में यौम-ए-तशकूर को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए गए। सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता जाहिर करने के लिए देश भर में रैलियां आयोजित की गईं। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस मौके पर इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान भारत के सात सैन्य टकराव का जिक्र करते हुए शहबाज ने कहा कि पाकिस्तान एक शांतिपूर्ण देश है, लेकिन वह बचाव में जवाब देने का अधिकार रखता है।

शहबाज ने कबूली नूर खान पर हमले की बात

इस दौरान शहबाज शरीफ ने कबूल किया कि भारत ने उसके सबसे रणनीतिक एयरबेस नूर खान पर हमला किया था। उन्होंने कहा, '9-10 (मई) की दरमियानी रात सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने मुझे सिक्योर फोन पर मुझे बताया कि भारत ने अपने बैलिस्टिक मिसाइल अभी लॉन्च किए हैं। एक नूर खान एयरपोर्ट पर गिरा है और कुछ दूसरे इलाकों पर गिरे हैं।'

9-10 मई की रात क्या हुआ था?

7 मई की सुबह भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने अगली दो रातों तक लगातार भारत के सैन्य अड्डों को निशाना बनाने के लिए ड्रोन और मिसाइल से हमले किए, जिसे भारतीय रक्षा प्रणाली ने नाकाम कर दिया। इसके बाद भारतीय बलों ने पाकिस्तान की कमर तोड़ने का फैसला किया और पाकिस्तान के 11 एयरबेस को निशाना बनाया। इसमें सबसे अहम एयरबेस नूर खान (चकलाला) एयरबेस था। नूर खान एयरबेस रावलपिंडी में पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके पास ही स्थित इस्लामाबाद में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का आवास और अहम रणनीतिक ऑफिस है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.