चीन पर अमेरिकी टैरिफ बढ़ने से भारत का निर्यात घटेगा:क्रिसिल ने कहा- एशियाई बाजार प्रभावित होंगे

Updated on 17-01-2025 01:45 PM

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सत्ता में वापसी के साथ ही चीनी निर्यात पर टैरिफ बढ़ाने की योजना पर काम कर रहे है। ट्रम्प के इस फैसले का भारत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

क्रेडिट रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद चीन एशियाई बाजारों में आक्रामक तरीके से अपना निर्यात बढ़ा सकता है। इससे भारतीय निर्यातकों को रीजनल और ग्लोबल मार्केट में चीन के साथ प्रतिस्पर्धा में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसका सीधा असर भारतीय निर्यात पर होगा।

इससे ग्लोबल ट्रेड पर भी जोखिम बना हुआ है। रिपोर्ट में कहा कि हाई टैरिफ और चीनी अर्थव्यस्था में मंदी की वजह से भारत समेत दुनिया के दूसरे देशों में चीनी निर्यात बढ़ने की आशंका है।

भारत पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी दे चुके हैं ट्रम्प

ट्रम्प की टैरिफ बढ़ाने की धमकी का सामना करने वाले देशों में भारत भी शामिल हैं। ट्रम्प कई बार भारत पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी दे चुके हैं। पिछले महीने एक बयान में ट्रम्प ने कहा कि भारत अमेरिका पर जितना टैरिफ लगाएगा, बदले में हम भी उतना ही टैरिफ लगाएंगे।

ट्रम्प ने कहा कि भारत उन देशों में शामिल है, जो अमेरिकी सामान पर सबसे ज्यादा टैरिफ लगाते हैं। ट्रम्प के कॉमर्स सेक्रेटरी भी भारत पर टैरिफ की धमकी दे चुके हैं।

भारत और चीन के अलावा, कनाडा और मेक्सिको भी ट्रम्प की टैरिफ धमकी का सामना कर रहे हैं।

भारत का निर्यात घट रहा

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में भारत का निर्यात अस्थिर रहा है। पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में निर्यात में वृद्धि देखने को मिली थी। लेकिन दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में इसमें गिरावट आई। तीसरी तिमाही के आखिरी दो महीनों में फिर गिरावट हुई।

नवंबर में निर्यात में 4.8% और दिसंबर में 1% की गिरावट हुई। इसकी प्रमुख वजह ज्वेलरी और तेल के निर्यात में आई कमी थी। ज्वेलरी और तेल के निर्यात में 26% और 28% कमी आई। हालांकि इस बीच रेडीमेड कपड़ों, खनिज, हस्तशिल्प और कॉफी के निर्यात में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई।

क्रिसिल रिपोर्ट ने जोर दिया कि आने वाले महीनों में चीन अपने निर्यात को बरकरार रखने के लिए नीतियों में जो बदलवा करेगा। उसका ग्लोबल ट्रेड पर असर देखने को मिलेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.