आयरलैंड के खिलाफ भारतीय महिला टीम का ऐलान:हरमनप्रीत और रेणुका को आराम दिया; मंधाना को कप्तानी; 10 जनवरी से वनडे सीरीज

Updated on 06-01-2025 04:07 PM

महिला सिलेक्शन कमेटी ने आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। सोमवार को जारी टीम में कप्तान हरमनप्रीत कौर और रेणुका सिंह ठाकुर को आराम दिया गया है। कौर की गैरमौजूदगी में स्मृति मंधाना भारतीय महिला टीम की कप्तानी करेंगी। ऑलराउंडर दीप्ती शर्मा को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

आयरलैंड के खिलाफ 3 वनडे की सीरीज 10 जनवरी से शुरू होगी। तीनों वनडे मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में होंगे।

मंधाना ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 193 रन बनाए

पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 और वनडे दोनों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद मंधाना अपने शानदार फॉर्म को जारी रखना चाहेंगी। मंधाना कैरबियाई विमेंस के खिलाफ टी-20 में 193 रन बनाकर टॉप स्कोरर रही थी। उन्होंने 64.33 की औसत और 159.50 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।

वहीं वनडे में वह हरलीन देयोल के बाद दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी थीं। उन्होंने 88.10 की स्ट्राइक रेट और 49.33 की औसत से 148 रन बनाए। लगभग एक साल बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाली हरलीन अपनी शानदार फॉर्म जारी रखना चाहेंगी। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला वनडे शतक जमाया।

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्लीन स्वीप किया 

दिसंबर में भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज को 3-0 से सीरीज हराया था। आयरलैंड के खिलाफ इंडियन विमेंस टीम 3 मैच 10, 12 और 15 जनवरी को खेलेगी।

आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों के लिए भारतीय टीम:

स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, उमा छेत्री (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, राघवी बिस्ट, मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवेर, तितास साधु, साइमा ठाकोर, सयाली सतघरे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.