कीवी गेंदबाज के जाल में फंसी भारतीय टीम, विराट, गिल, सरफराज... कोई नहीं टिका, 7 विकेट लेकर मचाया धमाल

Updated on 25-10-2024 01:38 PM

नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया की हालत काफी खराब दिखी. न्यूजीलैंड के एक स्पिनर गेंदबाज ने टीम इंडिया के बल्लेबाजों के नाक में दम कर दिया. हम बात कर रहे मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) की. जो पहली ईनिंग में शानदार गेंदबाजी की और भारतीय टीम के खिलाफ 7 विकेट ले चुके हैं.


मिचेल सैंटनर को पहले दिन के खेल में कोई विकेट नहीं मिला था. दूसरे दिन के खेल में वह शानदार लय में दिखे. उन्होंने सबसे पहले शुभमन गिल (30) को आउट किया. गिल सैंटनर की गेंद पर बोल्ड हो गए. इसके बाद विराट कोहली (1), सरफराज खान (11) और आर अश्विन (4) भी उनके ओवर में अपना विकेट दे बैठे. विराट कोहली बोल्ड हो गए. तो वहीं, सरफराज खान विलियम ओ रुर्के को कैच दे बैठे. आर अश्विन भी बोल्ड हुए.


आकाशदीप, रवींद्र जडेजा और बुमराह भी सैंटनर की गेंद पर अपना विकेट दे बैठे. जडेजा सैंटनर की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए. तो वहीं, आकाशदीप बोल्ड हो गए. वहीं, बुमराह भी एलबीडबल्यू हो गए. इस तरह उन्होंने दूसरी पारी में कुल 7 विकेट अपने नाम किए.


पिछले मैच में नहीं मिला था मौका


मिचेल सैंटनर को पिछले मैच में मौका नहीं मिला था. पहले मैच में मैट हेनरी खेले थे. लेकिन दूसरे मैच में मैट हेनरी हटाकर न्यजीलैंड की मैनेजमेंट ने सैंटनर को मौका दिया. सैंटनर टीम के भरोसे पर खरा उतरे और उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया. बता दें कि सैंटनर ने 48 ईनिंग में कुल 58 विकेट्स अपने नाम किए हैं. वह तीसरे टेस्ट में भी टीम का हिस्सा हो सकते हैं.



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.