गुजरातियों से प्रेरणा
मेनन ने आगे बताया कि अमेरिका 60% होटल भारतीय मूल के अमेरिकियों के हैं। इनमें से ज्यादा वो लोग हैं जिनके पूर्वज 1960 और 1970 के दशक में गुजरात से अमेरिका गए थे। इनमें से कई लोग सूरत के 90 किमी के दायरे से आते हैं। अब उनमें से कुछ लोग भारत आकर यहां होटल खोल रहे हैं। मैरियट की भारत की रणनीति का एक अहम हिस्सा अमेरिका में गुजरात के पटेलों द्वारा खोले गए मोटलों से प्रेरित है।मेनन ने कहा, "अमेरिका के मोटलों के विपरीत, हम भारत में बड़े शहरों के बाहर अर्बन रिसॉर्ट्स (शहरी रिसॉर्ट्स) बनते हुए देख रहे हैं। हाईवे और एयरपोर्ट के इन्फ्रास्ट्रक्चर में हो रही भारी बढ़ोतरी ने इस कॉन्सेप्ट को बढ़ावा दिया है।"



