पाकिस्तान के भारत पर आरोप
पाकिस्तान की एयरफोर्स ने बीते हफ्तों में लगातार अफगानिस्तान में हमले किए हैं। पाकिस्तानी आर्मी ने काबुल और कंधार समेत कई शहरों में बमबारी की है। इस पर अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज अफगान तालिबान ने मजबूती से पाक आर्मी को जवाब दिया है। बॉर्डर पर गोलीबारी के बाद तालिबान ने पाकिस्तान पर ड्रोन से हमले किए हैं। इस पर पाकिस्तान ने अपनी गलती मानने की बजाय भारत पर आरोप मढ़ दिया है।पाकिस्तान के दो प्रांतों खैबर पख्तूनख्वां और बलूचिस्तान में कई सशस्त्र विद्रोही गुट सक्रिय हैं। दोनो प्रांतों में पाकिस्तानी सेना और सरकार के अफसरों पर हमले होते रहे हैं। इन गुटों का कहना है कि उनके प्रांत के संसाधन लूटे जा रहे हैं और उनके लोगों पर ज्यादती हो रही है। ऐसे में वह पाकिस्तानी सेना के खिलाफ लड़ रहे हैं। पाकिस्तानी सरकार इन गुटों को भी भारत से मदद मिलने का आरोप लगाकर अपना पल्ला झाड़ लेती है।



