आतंकवाद पर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को फिर लगाई फटकार

Updated on 15-02-2022 08:29 PM

जिनेवा भारत ने पाकिस्तान को फटकार लगाते हुए कहा कि पूरी दुनिया को पता है कि 2008 के मुंबई 2016 के पठानकोट और 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के अपराधी कहां से आए थे और यह निराशाजनक है कि इन कायरतापूर्ण घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों को अभी भी पाकिस्तान का समर्थन हासिल है। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान पर स्पष्ट रूप से निशाना साधते हुए भारत ने कहा कि आतंकवाद का यह केन्द्र आतंकी संगठनों को पालता-पोषता है जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित 150 से ज्यादा संगठनों और व्यक्तियों से जुड़े हैं।

 संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन के काउंसलर राजेश परिहार ने काउंटर टेररिज्म कमेटी (सीटीसी) (आतंकवाद निरोधी समिति) में अपने वक्तव्य की शुरुआत तीन साल पुरानी 14 फरवरी, 2019 की घटना को याद करते हुए की, जब पुलवामा में जैश--मोहम्मद द्वारा किए गए आतंकवादी हमले में भारतीय सुरक्षा बलों के 40 बहादुर जवान शहीद हो गए थे। उन्होंने जवानों के बलिदान पर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। परिहार ने कहाकि दुनिया ने 2008 मुंबई आतंकी हमला, 2016 पठानकोट आतंकी हमला और 2019 पुलवामा आतंकवादी हमले की त्रासदी को झेला है। हम सभी को पता है कि इन हमलों के अपराधी कहां से आए थे।

दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के सदस्य देशों के साथ सीटीसी कार्यकारी निदेशालय (सीटीईडी) के कामकाज पर परिहार भारत का राष्ट्रीय बयान (आधिकारिक बयान) दे रहे थे। उन्होंने कहा कि यह निराशाजनक है कि इन कायराना हमलों के पीड़ितों को अभी तक न्याय नहीं मिला है और इन हमलों के सरगना, साजिश रचने वाले और धन मुहैया कराने वाले आजाद घूम रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के संदर्भ में कहा कि हमले के जिम्मेदार लोगों को अभी भी देश का समर्थन और मेजबानी मिल रही है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा अल-कायदा के मृत नेता ओसामा बिन लादेन को शहीद बताए जाने का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहाकि आतंकवाद का केन्द्र आतंकी संगठनों को पालता-पोषता है जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित 150 से ज्यादा संगठनों और व्यक्तियों से जुड़े हैं और उसके नेताओं को, क्रूर आतंकवादियों को शहीद बताता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
इस्लामाबाद: भारत की ओर से चिंता जताने के बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान के साथ अपने नौसैनिक अभ्यास को रद्द कर दिया। दोनों देशों का यह साझा अभ्यास रणनीतिक रूप से…
 19 April 2025
सना: अमेरिकी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने यमन में हूतियों के नियंत्रण वाली राजधानी सना पर बड़े हमले किए हैं। हूती चरमपंथियों से जुड़े सरकारी मीडिया ने शुक्रवार रात को हुए इन हमलों…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते के तहत क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने के संकेत दिए है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन युद्ध को रोकना चाहते…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने एक बार फिर यूक्रेन-रूस शांति वार्ता से पीछे हटने की बात कही है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में…
 19 April 2025
अमेरिकी सरकार ने हाल ही में कई विदेशी छात्रों को वीजा रद्द होने का मेल भेजा था। इस मेल में इन छात्रों से अमेरिका छोड़ने के लिए कहा गया था।…
 19 April 2025
अमेरिका जल्द ही खुद को रूस-यूक्रेन पीस डील से बाहर कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस-यूक्रेन पीस डील से हटने की धमकी दी है।उन्होंने कहा है कि…
 19 April 2025
अमेरिका और ईरान के बीच आज इटली की राजधानी रोम में न्यूक्लियर डील पर बात होगी। इस बातचीत में अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराकची…
 18 April 2025
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप एक ऐसा मिसाइल डिफेंस सिस्टम बनाना चाहते हैं जो अमेरिका के ऊपर होने वाली किसी भी तरह के हमले को रोक सके। इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खासियत…
 18 April 2025
ढाका: म्यांमार में संभावित भूमिका को देखते हुए बांग्लादेश की सेना अपनी ड्रोन और हथियार क्षमता को मजबूत करने के लिए तेजी से काम कर रही है। लेकिन इस बार उसकी…
Advt.