भारत ने हम पर थोपा... क्या कट्टरपंथियों के दबाव में बदला जाएगा बांग्लादेश का राष्ट्रगीत? जानें अंतरिम सरकार ने क्या कहा

Updated on 08-09-2024 02:19 PM
ढाका: बांग्लादेश में अब राष्ट्रगीत 'आमार सोनार बांग्ला' को लेकर विवाद शुरू हो गया है। शेख हसीना के शासन के पतन के बाद कट्टरपंथी राष्ट्रगीत बदलने की मांग कर रहे हैं। वहीं, बांग्लादेश की जनता इसके विरोध में खड़ी हो गई है। इस बीच बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के धार्मिक सलाहकार खालिद हुसैन ने राष्ट्रगीत को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के राष्ट्रगीत को बदलने की कोई योजना नहीं है। राजशाही में इस्लामिक फाउंडेशन का दौरा करने के बाद हुसैन ने मीडिया से कहा, 'अंतरिम सरकार ऐसा कुछ भी नहीं करेगी, जिससे विवाद पैदा हो।' बता दें बांग्लादेश का राष्ट्रगीत 'आमार सोनार बांग्ला' महान बंगाली रचनाकार रवीन्द्रनाथ टैगोर ने लिखा था।

जमात नेता ने उठाई थी बदलने की मांग


बांग्लादेश की कट्टरपंथी इस्लामिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी के पूर्व अमीत गुलाम आजम के बेटे अब्दुल्लाह अमान आजमी ने इस सप्ताह की शुरुआत में देश के राष्ट्रगान और संविधान में बदलाव की मांग की थी। उन्होंने कहा, 'मैं राष्ट्रगान का मामला इस सरकार पर छोड़ता हूं। हमारा वर्तमान राष्ट्रगान हमारे स्वतंत्र बांग्लादेश के अस्तित्व के विपरीत है। यह बंगाल विभाजन और दो बंगालों के विलय के समय को दर्शाता है। दो बंगालों को एकजुट करने के लिए बनाया गया एक राष्ट्रगान एक स्वतंत्र बांग्लादेश का राष्ट्रगान कैसे बन सकता है?'

भारत पर लगाया था थोपने का आरोप


आजमी ने आगे कहा कि 'यह राष्ट्रगान 1971 में भारत ने हम पर थोपा था। कई गीत राष्ट्रगान के रूप में काम कर सकते हैं। सरकार को एक नया राष्ट्रगान चुनने के लिए एक नया आयोग बनाना चाहिए।' आजमी के बयान का बांग्लादेश में विरोध शुरू हो गया था। देश के सबसे बड़े सांस्कृतिक संगठन बांग्लादेश उदिची शिल्पी गोष्ठी के सभी जिलों और शाखा समितियों के कलाकारों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के खिलाफ किसी भी साजिश के विरोध में एक साथ 'आमार सोनार बांग्ला' गाया था।

पूजा स्थलों पर हमलों पर बोले हुसैन


धार्मिक सलाहकार ने धार्मिक प्रतिष्ठानों खासकर पूजा स्थलों पर हमला करने वालों को अपराधी और मानवता के दुश्मन बताया। उन्होंने कहा, 'ये शैतानी गतिविधियां हैं। वे अपराधी हैं। अगर कोई ऐसी घटना होती है जिससे सांप्रदायिक सद्भाव को नुकसान पहुंचता है तो हम तुरंत कानूनी कदम उठाएंगे।' उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वे मुसलमानों के नहीं बल्कि सभी धर्मों के लोगों के सलाहकार हैं। हुसैन ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा के लिए मदरसों के छात्र स्थानीय लोगों के साथ मंदिरों की सुरक्षा में शामिल होंगे ताकि हमले या तोड़फोड़ को रोका जा सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.