'भारत और इजरायल मुस्लिमों के दुश्मन, इस्लामी वर्ल्ड एकजुट हो जाए', पाकिस्तानी रक्षामंत्री के जहरीले बोल
Updated on
09-04-2026 01:34 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने उम्मीद जताई है कि अमेरिका-ईरान के बीच जंगबंदी कामयाब होगी। उन्होंने खासतौर से मुस्लिम दुनिया से सीजफायर की 'रक्षा' करने और क्षेत्र में शांति के लिए खतरों के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। ख्वाजा ने इस दौरान भारत के खिलाफ जमकर जहरीली जुबान का इस्तेमाल किया है। उन्होंने इजरायल और भारत को मुस्लिमों के सबसे बड़े दुश्मन कहकर संबोधित किया। आसिफ का बयान ऐसा समय आया है, जब पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशों से अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी से चल रही लड़ाई में बुधवार को सीजफायर हुआ है।
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को ईरान में सीजफायर के मुद्दे पर नेशनल असेंबली में बोलते हुए कहा, 'अल्लाह करे कि हम शांति और सुलह स्थापित करने में सफल हों। ईरान में जंगबंदी बहुत खुशी की बात है लेकिन मुस्लिम उम्माह (इस्लामिक वर्ल्ड) को इसकी रक्षा के लिए सतर्क रहना होगा। मुस्लिम दुनिया को शांति के लिए पैदा होने वाले खतरों से चौकस होने की जरूरत है।
इजरायल का खतरा टला नहीं: आसिफ
ख्वाजा आसिफ ने क्षेत्र में शांति को बढ़ावा देने में पाकिस्तान की महत्वपूर्ण भूमिका होने का दावा किया है। उन्होंने कहा, 'खाड़ी के दोनों ओर भाई होने के नाते हम शांति को बढ़ावा देने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। हम ऐसा कर रहे हैं क्योंकि इस्लाम में अमन पर जोर दिया गया है। हमारी मौजूदा उपलब्धियों ने इस्लामाबाद को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है।'
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, रक्षा मंत्री आसिफ ने वैश्विक स्तर पर इजरायल के बढ़ते प्रभाव के प्रति इस्लामाबाद और इस्लामी दुनिया को आगाह किया है। आसिफ ने कहा कि इजरायल का प्रभाव पूरे यूरोप, अमेरिका और अरब जगत में फैल चुका है। मौजूदा समय में पाकिस्तान के पास इसका विरोध करने में नेतृत्व की भूमिका निभाने का अहम मौका है।
भारत के लिए उगला जहर
ख्वाजा आसिफ ने एक ओर इस्लामी वर्ल्ड में पाकिस्तान की अग्रणी भूमिका की बात कही तो वहीं भारत और इजरायल को मुस्लिमों का दुश्मन बता डाला। आसिफ ने कहा कि इस्लामी दुनिया को अपने दुश्मनों को साफतौर पर पहचान लेना चाहिए। मुस्लिमों का बहुत स्पष्ट दुश्मन दक्षिण एशिया में भारत और खाड़ी क्षेत्र में इजरायल है।
ख्वाजा आसिफ पाकिस्तान के सीनियर नेताओं में शुमार हैं लेकिन बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं। खासतौर से भारत को लेकर ख्वाजा आसिफ बयान देते रहे हैं। बीते साल मई में भारत-पाकिस्तान की चार दिन लड़ाई के बाद से ख्वाजा आसिफ ने लगातार कभी हमले करने तो कभी तबाही मचाने की गीदड़भभकी भारत को दी है।
पाकिस्तान के लिए खुशी का पल: सादिक
ईरान में सीजफायर कराने को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली (संसद) के स्पीकर अयाज सादिक ने भी बड़ी उपलब्धि कहा है। सादिक ने कहा, 'अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम एक ऐतिहासिक सम्मान और पूरे पाकिस्तानी राष्ट्र के लिए गर्व का पल है। पाकिस्तान की सच्ची कोशिशें रंग लाई हैं। अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा इसी बात का सबूत है कि इस्लामाबाद ने शानदार काम करके दिखाया है।
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने को लेकर हो रही चौतरफा आलोचना के बाद पाकिस्तान अब खुलेआम झूठ पर उतर आया है।…
वॉशिंगटन: यूक्रेन से लेकर इजरायल तक में तबाही मचाने वाले ईरान के शाहेद-136 ड्रोन दुनियाभर के लिए सिरदर्द बन गए हैं। शाहेद ड्रोन बेहद सस्ते हैं और इसी वजह से…
इस्लामाबाद: हेग स्थित 'परमानेंट कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन' (PCA) ने सर्वसम्मति से यह फ़ैसला सुनाया है कि सिंधु जल संधि (IWT) को 'स्थगित' (abeyance) करने का भारत का फैसला अंतरराष्ट्रीय कानून…
बिश्केक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शंघाई सहयोग संगठन (SCO) दौरा सिर्फ मध्य एशिया के साथ संबंधों तक सीमित नहीं है बल्कि इसके पीछे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत…