भारत और अमेरिका मिलकर भारत में परमाणु रिएक्टर बनाएंगे:2007 में हुए समझौते को 18 साल बाद अमेरिकी प्रशासन की मंजूरी मिली

Updated on 01-04-2025 12:49 PM

अमेरिका एनर्जी डिपार्टमेंट (DoE) ने अमेरिकी कंपनी को भारत में संयुक्त तौर पर न्यूक्लियर पावर प्लांट डिजाइन और निर्माण के लिए अंतिम मंजूरी दे दी है। भारत और अमेरिका के बीच 2007 में सिविल न्यूक्लियर डील हुई थी, जिसके तहत ही 26 मार्च यानी बुधवार को यह मंजूरी दी गई है।

अब तक भारत-अमेरिका सिविल परमाणु समझौते के तहत अमेरिकी कंपनियां भारत को परमाणु रिएक्टर और इक्विपमेंट निर्यात कर सकती थीं, लेकिन भारत में न्यूक्लियर इक्विपमेंट के किसी भी डिजाइन कार्य या मैन्युफैक्चरिंग पर रोक थी।

भारत लगातार इस बात पर जोर दे रहा था कि रिएक्टर्स का डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर से लेकर हर काम देश में ही होना चाहिए।

संयुक्त रूप से स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर का निर्माण करेंगे

अमेरिका ने होल्टेक इंटरनेशनल नाम की कंपनी को US न्यूक्लियर एनर्जी एक्ट 1954 के तहत मंजूरी दी है। US अथारिटी ने होल्टेक इंटरनेशनल के एप्लिकेशन के आधार पर तीन भारतीय कंपनियों को अन-क्लासिफाइड स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर (SSMR) टेक्नोलॉजी ट्रांसफर करने की इजाजत दी है।

इन तीन कंपनियों के नाम लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड, टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स लिमिटेड और होल्टेक की रीजनल सहायक कंपनी होल्टेक एशिया है।

होल्टेक इंटरनेशनल अब संयुक्त रूप से स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर (SMR) का निर्माण करेंगी और इसके सभी कम्पोनेंट्स और पार्ट्स का भी को-प्रोडक्शन भी करेंगी।

हालांकि, अमेरिका ने शर्त रखी है कि संयुक्त रूप से डिजाइन और निर्मित परमाणु रिएक्टर्स को अमेरिकी सरकार की पूर्व लिखित सहमति के बिना भारत या अमेरिका के अलावा किसी अन्य देश में किसी अन्य संस्था को रि-ट्रांसफर नहीं किया जाएगा।

इसे भारत की एक बड़ी कूटनीति जीत के तौर पर देखा जा रहा है। अमेरिकी सरकार ने कहा कि भारत में सिविल न्यूक्लियर एनर्जी की बहुत ज्यादा कॉमर्शियल संभावनाएं हैं।

भारत को मिलेगी प्रेशराइज्ड वाटर रिएक्टर बनाने की टेक्नीक 

यह मंजूरी ऐसे वक्त पर मिली है जब ट्रम्प सरकार अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने और ग्लोबल लेबल पर 'मेड-इन-यूएसए' उपकरणों को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। ऐसे में भारत में न्यूक्लियर रिएक्टर्स के निर्माण को मंजूरी देना भारत के लिए एक बड़ी कामयाबी है।

अमेरिका स्थित होलटेक इंटरनेशनल एक ग्लोबल एनर्जी फर्म है। जिसका मालिकाना हक भारतीय मूल के अमेरिकी आंत्रप्रेन्योर कृष्ण पी सिंह के पास हैं।

भारत के पास वर्तमान में 220MWe प्रेशराइज्ड हैवी वाटर रिएक्टर (PHWR) की क्षमता वाले छोटे परमाणु रिएक्टरों में विशेषज्ञता है। अब उसे प्रेशराइज्ड वाटर रिएक्टर (PWR) के ज्यादा हाई टेक्नीक वाले परमाणु रिएक्टर बनाने की तकनीक मिलेगी। दुनिया भर में ज्यादातर परमाणु रिएक्टर इसी तकनीक पर चलते हैं।

स्मॉल न्यूक्लियर पावर प्लांट से भारत सरकार को क्या फायदे हैं? 

भारत 6 वजहों से बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट की तुलना में छोटे-छोटे न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाना चाहता है…

  • दुनिया भर के देश भारत पर जीरो कार्बन इमिशन और कम कोयला इस्तेमाल करने के लिए दबाव बना रहे हैं। बिजली पैदा करने के लिए चीन के बाद भारत में सबसे ज्यादा कोयला इस्तेमाल होता है।
  • भारत इसी वजह से इस तरह के छोटे-छोटे परमाणु रिएक्टर के जरिए बिजली पैदा करना चाहता है। कोयले वाले रिएक्टर की तुलना में ये 7 गुना कम कार्बन पैदा करता है।
  • SMR को डिजाइन करना और बनाना आसान है। इसे किसी भी बिजली प्लांट के ग्रिड से जोड़ा जा सकता है। इसके लिए अलग से बिजली ग्रिड बनाने की जरूरत नहीं है।
  • भारत में न्यूक्लियर पावर प्लांट के लिए जमीन अधिग्रहण एक बहुत बड़ी चुनौती है। इस तरह के प्लांट को किसी जहाज या बड़ी गाड़ी पर भी लगाया जा सकता है। इस तरह स्मॉल न्यूक्लियर प्लांट को कम से कम समय में लगाना संभव होगा।
  • रूस ने इस तरह के प्लांट के लिए भारत को एडवांस टेक्नोलॉजी देने का ऐलान किया है।
  • 2050 तक भारत में बिजली की मांग 80%-150% तक बढ़ने का अनुमान है, SMR एक ऐसा प्लांट है जिसके जरिए हर शहर या फिर कोई कंपनी अपने लिए खुद से बिजली पैदा कर सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.