योग को अपने जीवन शैली में करें शामिल नियमित करें योग : एडीजे भतपहरी

Updated on 21-06-2024 06:10 PM

महासमुंद। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलसपुर के निर्देशानुसार स्टेट प्लान एक्षन के तहत विशेष राष्ट्रीय एवं अर्तराष्ट्रीय दिवसों के अवसर किए जाने वाले कार्यक्रम के तहत आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महासमुंद के तत्वधान में जिला न्यायालय परिसर में प्रतिवर्ष की भांति दशम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर न्यायाधीश एवं न्यायालयीन अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा योगाभ्यास किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दामोदर प्रसाद चन्द्रा ने बताया कि योगाभ्यास समारोह में योग प्रशिक्षक आचार्य तिलक साहू द्वारा योगाभ्यास कराए जाने के दौरान पद्मासन, ताड़ासन, वज्रासन, मकरासन, नौकासन, भुजंगासन, शवासन, कपाल भारती, अनुलोम विलोम सहित सूर्य नमस्कार जैसे महत्वपूर्ण योग के बारे में आसन की प्रक्रिया तथा उनके महत्व के बारे में विस्तापूर्वक जानकारी दी गई।        

योगाभ्यास शिविर में प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश संघपुष्पा भतपहरी ने योगाभ्यास में उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारियों को अपने जीवन शैली में नियमित रूप से योग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि योग का मानव जीवन में बहुत महत्व है। क्योंकि इसका संबंध मनुष्य के शरीर और मन को स्वस्थ रखने से होता है तथा योग के नियमित अभ्यास से बेहतर एकाग्रता बढ़ती है। योग थीम बसुधैव कुटुंबंकम के लिए योग अर्थात धरती पर सभी लोगों के स्वास्थ्य के लिए योग की उपयोगिता से है। योग प्राचीन भारतीय संस्कृति एवं उच्च सभ्यता का परिचायक होता है। 

योग हमारे दैनिक क्रियाकलापों से हमारे विचार, मन और प्रकृति को जोड़ता है, जिससे स्वास्थ्य शरीर में एक स्वस्थ्य मन का वास होकर हमारे मन में सकारात्मक विचार उत्पन्न करते है। सभी को नियमित रूप से समय निकाल कर योग करना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चित्रलेखा सोनवानी, सिविल न्यायाधीश श्वेता मिश्रा, तान्या ब्रम्हे, खुषबू जैन सहित अधिवक्तागण, न्यायालयीन अधिकारी एवं कर्मचारियों ने योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.