मध्य प्रदेश में 20 प्रतिशत लाड़ली लक्ष्मियों को ही मिलेंगे एक लाख रुपए, 27 माह में 6.28 लाख लाड़ली बहना कम हुईं

Updated on 24-02-2026 12:32 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना (ladli laxmi Yojna) के तहत पंजीकृत 52.35 प्रतिशत बच्चियों ने ही कक्षा छठवीं तक पढ़ाई की हैं। वहीं 19.97 प्रतिशत लाड़ली लक्ष्मियों ने कक्षा 12वीं, 5.83 प्रतिशत ने स्नातक और 0.33 फीसदी ने स्नातकोत्तर में प्रवेश लिया है। यह जानकारी महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने प्रताप ग्रेवाल के प्रश्न पर दी।इस प्रकार देखा जाए तो 20 प्रतिशत लाड़ली लक्ष्मियों को ही एक लाख रुपए मिलेंगे। मंत्री निर्मला भूरिया ने बताया कि 2007 से 2025 तक 52.2 लाख लाड़ली लक्ष्मियों ने पंजीयन करवाया।

कक्षा नौंवी में 42.21 और 11वीं में 24.72 ने प्रवेश लिया

2012 में सर्वाधिक 3,54,271 तथा उसके बाद 2021 में 3,44,649 व 2025 में 2,72,006 पंजीयन हुए। 2025-26 तक योग्य 26.13 लाख लाड़ली लक्ष्मियों में से 13.68 लाख यानी 52.35 प्रतिशत ने ही कक्षा छठवीं कक्षा में प्रवेश लिया। कक्षा नौंवी में 42.21 और 11वीं में 24.72 ने प्रवेश लिया।

कक्षा 12वीं में प्रवेश लिया है, उन्हीं को एक लाख 21 वर्ष पूर्ण करने पर

योजना के प्रविधान के अनुसार जिन लाड़लियों ने कक्षा 12वीं में प्रवेश लिया है, उन्हीं को एक लाख रुपए 21 वर्ष पूर्ण करने पर प्राप्त होंगे। 2027 में पांच हजार और 2028 में 40 हजार लाड़ली लक्ष्मियां लाभांवित होंगी।

उल्लेखनीय है कि लाडली लक्ष्मियों में शिक्षा के प्रति रुझान कम होने को लेकर तीन दिसंबर 2025 को उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर ने स्वत: संज्ञान लेकर सरकार से जवाब मांगा है।

27 माह में 6.28 लाख लाड़ली बहना कम हुईं

सरकार की ओर से भले ही बार-बार कहा जा रहा है कि 2028 तक लाड़ली बहना को तीन हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे, लेकिन शासन के पोर्टल पर यह घोषणा दर्ज नहीं है। नया पंजीयन प्रारंभ करने का कोई भी प्रस्ताव नहीं है। 27 माह में 6.28 लाख लाड़ली बहना कम हुई हैं।
यह जानकारी महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल तथा पंकज उपाध्याय के प्रश्न के लिखित उत्तर में दी है।

जनवरी 2026 में घटकर 124.78 हो गईं

उन्होंने बताया कि सितंबर 2023 में 131.07 लाख लाड़ली बहना थीं, जो जनवरी 2026 में घटकर 124.78 हो गईं। इनमें सामान्य 118.27 लाख एवं पेंशन प्राप्त करने वाली लाड़ली बहना 6.51 लाख हैं।
जनवरी 2026 में 55 से 60 वर्ष की लाड़ली बहना 7.89 लाख, 35 से 55 वर्ष की 71.63 लाख और 23 से 35 वर्ष की लाड़ली बहना 45.26 लाख हैं। योजना के प्रचार-प्रसार पर जनवरी 2023 से जनवरी 2026 तक 115.29 करोड़ व्यय किए गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.