3 जुलाई को भोपाल में; युवाओं के लिए आईटी में रोजगार का मौका, 1.23 लाख नौकरियों का अनुमान

Updated on 08-07-2026 01:12 PM
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी), डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर जैसे भविष्य की अर्थव्यवस्था तय करने वाले क्षेत्र होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उद्योग जगत के शीर्ष प्रतिनिधियों के साथ निवेश, नई परियोजनाओं और तकनीकी सहयोग पर चर्चा करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय कंपनियां करेंगी निवेश

यह टेक कॉन्क्लेव का तीसरा चरण है। पहले दो चरण में 32 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले, जिनसे 1.23 लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर सृजित होने का अनुमान है। कॉन्क्लेव में देश-विदेश की अग्रणी कंपनियों, जीसीसी संचालकों, डेटा सेंटर डेवलपर्स, सेमीकंडक्टर उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों, निवेशकों और नीति विशेषज्ञों की भागीदारी होगी।सीटीआरएलएस डेटासेंटर्स, केन्स टेक्नोलॉजीस, फुजियामा पॉवर और न्योबोल्ट लिमिटेड सहित कई प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। स्टार्ट-अप, इनक्यूबेटर और नवाचार आधारित उद्यमों को भी मंच दिया जाएगा।

कौशल विकास पर रहेगा फोकस

आइआईएसईआर और आईआईएम इंदौर जैसे शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थान उद्योग-अकादमिक सहयोग, अनुसंधान और कौशल विकास पर अपने सुझाव साझा करेंगे। कार्यक्रम के दौरान नई औद्योगिक साझेदारियों, समझौता ज्ञापनों (एमओयू), परियोजनाओं के लोकार्पण और अन्य महत्वपूर्ण घोषणाओं की भी संभावना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस छात्रों की पढ़ाई आज भी पुराने और जर्जर उपकरणों के भरोसे चल रही है। खासकर एनाटॉमी जैसे सबसे जरूरी विषय के लिए…
Advt.