बागपत में भाकियू नेता की पत्‍नी को सांप ने काटा, अस्‍पताल में हुई मौत, पुलिस के सामने रात भर चला हंगामा

Updated on 05-11-2025 01:27 PM
बागपत: यूपी के बागपत में सांप काटने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार की रात भारतीय किसान यूनियन के नेता प्रदीप धाम की पत्नी को सांप ने काट लिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पत्नी की मौत से आहत प्रदीप धामा और घरवालों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर सवाल खड़े कर दिए। उन्‍होंने रात करीब एक बजे पंचनामा के लिए आई पुलिस को भी वापस लौटा दिया और जांच की मांग की है। प्रदीप धामा ने डॉक्‍टरों पर दवा का ओवरडोज देने का आरोप लगाया है।

एनसीआर के भाकियू महासचिव प्रदीप धामा अपने परिवार के साथ बागपत के कोर्ट रोड ईदगाह के पास रहते हैं। रात करीब 10 बजे घर में काम कर रहीं उनकी 38 वर्षीय पत्नी वर्षा को सांप ने डस लिया। उनको लेकर वह तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के डॉक्टरों ने उनको एंटी वेनम इंजेक्‍शन लगाया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन उनकी मौत हो गई।


ओवरडोज की बात कहना गलत: इमरजेंसी मेडिकल आफिसर

इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डॉ. विक्रांत चौबे का कहना है कि कुछ लोग महिला को लेकर आए थे जिसको सांप ने काटा था। उनकी उपचार के दौरान मौत हुई है। ओवरडोज दवाई देने का आरोप गलत है। हमने उन्‍हें बचाने का पूरा प्रयास किया था।

सीएमओ स्‍तर से कराया जा रहा मेडिकल

वहीं, सीएमएस अनुराग वाष्णेय का कहना है कि सांप कांटे के दौरान दी गई दवा की ओवरडोज से मरीज की मृत्यु नहीं होती है। बचाने के लिए कई डोज देनी ही पड़ती हैं। महिला की मौत का कारण कुछ रहा होगा जिसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चल जाएगा। सीएमओ स्तर से मेडिकल कराया जा रहा है।

पुलिस को नहीं मिली कोई शिकायत

बागपत कोतवाली प्रभारी दीक्षित त्यागी का कहना है कि अभी कोई शिकायत प्राप्त नही हुई है। महिला का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अस्पताल की टीम आरोपों की जांच करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.