इमरान खान को 14 साल की जेल:पत्नी बुशरा को भी 7 साल की सजा, खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं

Updated on 17-01-2025 01:42 PM

पाकिस्तान की एक कोर्ट ने शुक्रवार को अल कादिर ट्रस्ट से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी की सजा ऐलान कर दिया है। इमरान को 14 और बुशरा को 7 साल की सजा सुनाई गई है। दोनों पर राष्ट्रीय खजाने को 50 अरब पाकिस्तानी रूपए के नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

अल-कादिर ट्रस्ट केस में ही इमरान खान को 9 मई को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद मुल्क में फौज के कई अहम ठिकानों पर हमले हुए थे। गिरफ्तारी के खिलाफ खान की पार्टी PTI ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी।

इमरान खान अगस्त 2023 से अडियाला जेल में बंद हैं। उन्हें सजा सुनाने के लिए जेल में अस्थाई कोर्ट बनाया गया।

50 अरब का स्कैम है अल-कादिर ट्रस्ट केस

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस केस में 4 अहम किरदार हैं। इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी, अरबपति लैंड माफिया मलिक रियाज और बुशरा की दोस्त फराह गोगी।

पाकिस्तान सरकार का आरोप है कि खान जब प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने मलिक रियाज को मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाया। ब्रिटेन में रियाज की अरबों रुपए की प्रॉपर्टी जब्त करा दी। उसका एक गुर्गा भी लंदन में गिरफ्तार करा दिया, जिससे 40 अरब पाकिस्तानी रुपए बरामद हुए।

आरोप है कि इस केस के बाद दो डील हुईं। इसके तहत ब्रिटेन सरकार ने रियाज के गुर्गे से बरामद पैसा पाकिस्तान सरकार को लौटा दिया।

PDM का आरोप है कि इमरान ने कैबिनेट को इस पैसे की जानकारी नहीं दी। बल्कि अल कादिर नाम से एक ट्रस्ट बनाकर मजहबी तालीम देने के लिए एक यूनिवर्सिटी शुरू की। इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में 3 मेंबर थे। इमरान खान, बुशरा बीबी और फराह गोगी।

इस केस की FIR में कहा गया है कि इसके लिए अरबों रुपए की जमीन मलिक रियाज ने दी। बुशरा बीबी को डायमंड रिंग भी गिफ्ट की। बदले में रियाज के तमाम केस खत्म कर दिए गए।

पाकिस्तान के होम मिनिस्टर राणा सनाउल्लाह ने इमरान की गिरफ्तारी के 2 घंटे बाद कहा- ये पाकिस्तान के इतिहास का सबसे बड़ा स्कैम है। सरकारी खजाने को कम से कम 50 अरब रुपए की चपत लगी। इसके बावजूद 13 महीने में एक बार भी इमरान या बुशरा पूछताछ के लिए नहीं आए। 3 साल में इस यूनिवर्सिटी में महज 32 स्टूडेंट्स ने ही एडमिशन लिया।

जियो न्यूज के मुताबिक, पूरे मामले को देखते हुए इमरान खान और उनकी पत्नी पर 1 हजार 955 करोड़ रुपए की घूस लेने का आरोप दर्ज किया गया।

पत्नी के ऑडियो लीक से फंसे इमरान

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में मलिक रियाज और उसकी बेटी अम्बर के एक ऑडियो के बारे में खबरें छपी थीं। लीक हुआ ये वीडियो 2 मिनट 17 सेकेंड का था। इसमें रियाज और अम्बर बुशरा से लेनदेन और किसी फाइल को निपटाने की बातचीत कर रहे थे। इसमें अम्बर पिता को बताती हैं कि इमरान की पत्नी बुशरा बीबी 5 कैरेट हीरे की अंगूठी मांग रही हैं। इसके बदले वो इमरान से रियाज को ठेके दिलवा देंगीं और उनके खिलाफ केस भी खत्म करा देंगीं।

लीक हुए टेप में जो बातचीत थी, उसके मुताबिक अम्बर अपने पिता से कहती हैं- मेरी फराह गोगी से बातचीत हो गई है। वो कह रही हैं कि बुशरा बीबी को 3 नहीं बल्कि 5 कैरेट का डायमंड चाहिए। रिंग वो खुद बनवा लेंगीं, लेकिन उसका पेमेंट हमें करना होगा। बुशरा और फराह ने खान साहब से बात कर ली है। वो फौरन ठेके की सारी फाइलें ओके करा देंगे। इस पर मलिक रियाज कहता है- कोई दिक्कत नहीं। 5 कैरेट का डायमंड भेज देते हैं। माना जाता है कि ठेकों की यह सौदेबाजी अल कादिर यूनिवर्सिटी की जमीन लेने के बाद हुई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.