यात्रियों के लिए जरूरी खबर: गुरुवार को भी बंद रहेगी भोपाल मेट्रो, 26 जून से ट्रैक पर दोबारा दौड़ेगी ट्रेन

Updated on 25-06-2026 02:06 PM

भोपाल। भोपाल मेट्रो के एम्स से सुभाष नगर तक के सात किलोमीटर लंबे प्रायोरिटी कॉरिडोर पर बुधवार को होने वाली तकनीकी जांच टल गई। दरअसल दिल्ली से आने वाली कमिश्नर आफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी (सीएमआरएस) की टीम बुधवार सुबह भोपाल नहीं पहुंच सकी। इसके चलते ट्रैक पर लगे सिग्नलिंग और ट्रेन कंट्रोल सिस्टम का निरीक्षण नहीं हो पाया।

मेट्रो प्रबंधन ने 24 और 25 जून को जांच की घोषणा करते हुए मेट्रो ट्रेनों के परिसंचालन को बंद रखने की घोषणा की थी। लिहाजा बुधवार को मेट्रो का परिसंचालन बंद रहा, लेकिन जब टीम नहीं आई तो अधिकारियों के पास कोई स्पष्ट जवाब नहीं था। बाद में अधिकारियों ने बताया कि सीएमआरएस की टीम बुधवार देर रात भोपाल पहुंच चुकी है।

आज सुबह 10 बजे से शुरू होगी जांच

अब यह टीम गुरुवार यानी 25 जून को सुबह 10 बजे से शाम 6.30 बजे तक सिग्नलिंग और सुरक्षा से जुड़ी बारीकियों की जांच करेगी। टीम के आने से पहले मेट्रो प्रबंधन के आला अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए।

26 जून से शुरू होगी मेट्रो

गुरुवार को भी आम जनता के लिए मेट्रो का परिसंचालन बंद रहेगा। प्रबंधन के मुताबिक जांच पूरी होने के बाद शुक्रवार यानी 26 जून से मेट्रो अपने पुराने तय समय के अनुसार दोबारा ट्रैक पर दौड़ने लगेंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.