अबूझमाड़ के सरहदी क्षेत्र पल्ली-बारसूर मार्ग पर कड़ेमेटा गांव में पहुँचे आईजी, बस्तर दंतेवाड़ा जिले के कलेक्टर-एसपी

Updated on 11-07-2020 07:00 PM
पल्ली बारसूर मार्ग पर क्षेत्र के विकास व सुरक्षा हेतु जिला नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा  कोंडागांव एवं बीजापुर जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा आपसी समन्वय के साथ किया जा रहा है कार्य
जगदलपुर। बस्तर संभाग के 05 जिलों के केंद्र बिंदु रूप में स्थित गांव कड़ेमेटा (पुलिस जिला नारायणपुर एवं राजस्व जिला बस्तर)  का दौरा पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर बस्तर श्री रजत बंसल, कलेक्टर दन्तेवाड़ा श्री दीपक सोनी एवं पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री अभिषेक पल्लव के द्वारा 10 जुलाई को किया गया । कडेमेरा में जनवरी 2020 को पुलिस कैम्प स्थापित किया गया है लगभग 30 वर्षों पहले राज्य की राजमार्ग क्रमांक 05 के नाम से पहचान पल्ली-बारसूर मार्ग में नक्सली गतिविधियों की वजह से आवागमन पूर्णतः बंद हो गया था। जिला बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर एवं कोंडागाँव के लगभग 40 से अधिक गांव को जोड़ने वाला यह राजमार्ग बंद होने के कारण हजारों ग्रामीण अपने जिला मुख्यालय संपर्क से वंचित रह गए। इस प्रकार 05 जिलों के सरहदी गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली व अन्य मूलभूत सुविधाओं की शासकीय क्रियान्वयन करने में काफी कठिनाइयाँ हो रही थी। इस परिस्थिति को देखते हुये हजारों ग्रामीणों के जीवनयापन में सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु शासन की ‘‘विश्वास-विकास-सुरक्षा’’ कार्ययोजना अंतर्गत पल्ली-बारसूर मार्ग पर कड़ेमेटा में सुरक्षा कैम्प स्थापित किया गया। कड़ेमेटा गांव में सुरक्षा कैम्प की स्थापना के पश्चात् क्षेत्र का विकास कार्य भी त्वरित रूप से संपादित किया जा सके।
अधिकारियों  ने ग्रामीणों की मांग अनुसार कड़ेमेटा कैम्प स्थापना के पश्चात् स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्र, उचित मूल्य की दुकान, बोरवेल उत्खनन इत्यादि कार्यों के क्रियान्वयन के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा की गई।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर नारायणपुर श्री अभिजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, श्री मोहित गर्ग के विशेष पहल से कडेमेटा एवं धौड़ाई के बीच सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस प्रकार पुलिस अधीक्षक बस्तर श्री दीपक झा, पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा श्री अभिषेक पल्लव एवं कलेक्टर दंतेवाडा श्री दीपक सोनी के पहल पर बोदली-मालवाही के सड़क निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। पल्ली-बारसूर क्षेत्र के विकास व सुरक्षा हेतु बस्तर संभाग के जिला नारायणपुर, बस्तर, कोंडागांव, बीजापुर एवं जिला दंतेवाडा के प्रशासन और पुलिस द्वारा आपसी समन्वय के साथ समर्पित होकर कार्य की जा रही है।प्रशासन एवं सुरक्षाबल की इस प्रकार की पहल से ग्रामीण संतुष्ट होकर क्षेत्र की विकास हेतु कटिबद्ध नजर आये।
कड़ेमेटा गांव के भ्रमण के दौरान ग्रामीणों द्वारा उत्साह से अधिकारियों का स्वागत किये। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को क्षेत्र की समग्रित विकास का आश्वासन देते हुए इस दिशा में ग्रामीणों से सहयोग की अपील की गई। वर्तमान में कोरोना (कोविड-19) महामारी संक्रमण के बचाव एवं सावधानियां के संबंध में अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को समझाईश दी गई। इस दौरान कड़ेमेटा कैम्प प्रभारी एवं सुरक्षाबल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
इस्लामाबाद: भारत की ओर से चिंता जताने के बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान के साथ अपने नौसैनिक अभ्यास को रद्द कर दिया। दोनों देशों का यह साझा अभ्यास रणनीतिक रूप से…
 19 April 2025
सना: अमेरिकी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने यमन में हूतियों के नियंत्रण वाली राजधानी सना पर बड़े हमले किए हैं। हूती चरमपंथियों से जुड़े सरकारी मीडिया ने शुक्रवार रात को हुए इन हमलों…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते के तहत क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने के संकेत दिए है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन युद्ध को रोकना चाहते…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने एक बार फिर यूक्रेन-रूस शांति वार्ता से पीछे हटने की बात कही है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में…
 19 April 2025
अमेरिकी सरकार ने हाल ही में कई विदेशी छात्रों को वीजा रद्द होने का मेल भेजा था। इस मेल में इन छात्रों से अमेरिका छोड़ने के लिए कहा गया था।…
 19 April 2025
अमेरिका जल्द ही खुद को रूस-यूक्रेन पीस डील से बाहर कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस-यूक्रेन पीस डील से हटने की धमकी दी है।उन्होंने कहा है कि…
 19 April 2025
अमेरिका और ईरान के बीच आज इटली की राजधानी रोम में न्यूक्लियर डील पर बात होगी। इस बातचीत में अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराकची…
 18 April 2025
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप एक ऐसा मिसाइल डिफेंस सिस्टम बनाना चाहते हैं जो अमेरिका के ऊपर होने वाली किसी भी तरह के हमले को रोक सके। इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खासियत…
 18 April 2025
ढाका: म्यांमार में संभावित भूमिका को देखते हुए बांग्लादेश की सेना अपनी ड्रोन और हथियार क्षमता को मजबूत करने के लिए तेजी से काम कर रही है। लेकिन इस बार उसकी…
Advt.