शेर गुफा में है तो मक्खियां भी काट रहीं हैं, हुंकार भरोगे तो राज करने के लिए खाली हो जाएगा पूरा जंगल: उमा भारती

Updated on 28-04-2026 05:27 PM

भोपाल: लोधी समाज के सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने समाज को जागरूक और संगठित होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “अभी तो शेर गुफा में है तो मक्खियाँ भी काट रही हैं, जिस दिन आप हुंकार भरोगे, पूरा जंगल खाली हो जाएगा।” उनके इस बयान को समाज की शक्ति और एकजुटता से जोड़ा गया।

“नई आजादी” और नरेंद्र मोदी का जिक्र

उमा भारती ने कहा कि देश को 1947 में राजनीतिक आजादी मिली, लेकिन भारत का मन, बुद्धि और विचार 2014 में तब आजाद हुआ जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। उन्होंने इसे “नई आजादी” बताया और कहा कि यह उनके नेतृत्व में आगे बढ़ रही है।

उन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन और तिरंगे के सम्मान के लिए त्याग का भी उल्लेख करते हुए कहा कि यह संघर्ष आज नई दिशा ले चुका है।

पाकिस्तान और पीओके पर बयान

उमा भारती ने कहा कि भारत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को लेकर रहेगा और एक दिन ऐसा आएगा जब पाकिस्तान घुटनों पर बैठकर माफी मांगेगा। उन्होंने हाल की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि भारत ने जवाब देकर अपनी ताकत साबित की है।

आरक्षण और समानता पर विचार

आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, चीफ जस्टिस और गरीब परिवार के बच्चे एक ही स्कूल में नहीं पढ़ेंगे, तब तक आरक्षण खत्म नहीं किया जा सकता।

उन्होंने इसे सामाजिक असमानता से जोड़ते हुए “तीसरी आजादी” की जरूरत बताई, जो समानता के अधिकार के लिए संघर्ष होगी।

संस्कृति और सामाजिक समरसता

उमा भारती ने भारतीय संस्कृति का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां पेड़, पहाड़ और जीव-जंतुओं तक की पूजा होती है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं है और समाज को इसी भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

राजनीतिक ताकत पर जोर

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि लोधी समाज की संख्या बहुत अधिक है और यह समाज सरकार बनाने की ताकत रखता है। उन्होंने समाज से राजनीतिक रूप से जागरूक और सक्रिय रहने की अपील की।

नशे से दूर रहने का संदेश

विधायक प्रीतम लोधी ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने भी पहले शराब का सेवन किया, लेकिन बाद में एक महिला की डांट के बाद उन्होंने इसे छोड़ने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि समाज की युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर आगे बढ़ना चाहिए।

यह कार्यक्रम किसी नेता का नहीं- प्रहलाद सिंह पटेल

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि यह कार्यक्रम किसी नेता का नहीं यह कार्यक्रम पुरखों के बलिदान का है। युवा संस्कारवान बने। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था गुमनाम बलिदानियों को ढूंढों जिनका बलिदान देश की आजादी के लिए हुआ। बिहार में लोधी समाज क्रिमिनल काष्ट में जाना जाता है, हम आज भी अपराधी है।

समाज के इतिहास और गौरव की बात

कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि लोधी समाज का इतिहास वीरता से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि समाज के महापुरुषों ने अंग्रेजी हुकूमत को ललकारा और हमें अपने इतिहास से प्रेरणा लेनी चाहिए।

शौर्य मशाल का प्रज्ज्वलन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने दादा गुरु के साथ मिलकर शौर्य मशाल प्रज्ज्वलित की, जो समाज की वीरता और एकता का प्रतीक बताया गया।

पूर्व विधायक और लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष जालम सिंह पटेल ने युवाओं को नशा से दूर रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हमारे समाज के महापुरुषों को जो सम्मान मिलना चाहिए था वह नहीं मिला है। आप लोगों ने यहां आकर सम्मान दिया है।

राज्य मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अनुरोध करता हूं कि राजा हिरदे शाह लोधी का जीवन परिचय राज्य की शिक्षा में पढ़ाया जाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.