उप्र होता तो तुम्हारे घरों में आग लगवा देता

Updated on 11-07-2020 07:00 PM
कांस्टेबल ने थप्पड़ मारा तो बोला था विकास दुबे
भोपाल। अगर मैं उत्तर प्रदेश में होता तो तुम्हारे घरों में आग लगवा देता, तुम्हारे हाथ-पैर कटवा देता, बर्बाद कर देता। कुछ इस तरह से धमकाया था उज्जैन में थप्पड मारने वाले पु‎लिस को कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे ने। उज्जैन में पदस्थ कांस्टेबल विजय राठौर के साथ अन्य पु‎लिस वालों ने उसे महाकाल चौकी से हिरासत में लिया और फिर थाने ले आए। यहां वह बहुत गुस्से में था। कांस्टेबल विजय राठौर कि कहना था कि मैंने उसे हथकड़ी लगा रखी थी, इसलिए मुझ पर वह ज्यादा गुस्सा कर रहा था। उसे गाड़ी में बैठाने के लिए ले जा रहे थे, तो उसने अपशब्द कहना शुरू कर दिए। मुझे गुस्सा आया तो एक थप्पड़ (कंटाप) लगा दिया।" महाकाल थाने के स्टाफ को भी जब दुबे के एनकाउंटर की खबर लगी तो सभी चौंक गए। 24 घंटे पहले जिस मोस्ट वांटेड अपराधी को उन्होंने पकड़ा था, वह ढेर हो चुका था। पुलिसकर्मियों के अनुसार, पकड़ में आने के बाद विकास दुबे बार-बार धमकियां देते हुए अनाप-शनाप बातें कह रहा था। बाद में पुलिस के आलाधिकारियों ने उससे पूछताछ शुरू की थी तो वह चुप हो गया था। उज्जैन पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद से ही गैंगस्टर दुबे को हथकड़ी लगा कर रखा गया था। इस दौरान उसने एक पुलिसकर्मी से यहां तक कहा था कि आज तक उसने हथकड़ी नहीं पहनी है। हालांकि, एनकाउंटर के बाद भी पुलिस अधिकारी विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर कुछ भी जानकारी देने से बचते रहे। गैंगस्टर द्वारा धमकी दिए जाने के मामले में कोई प्रकरण भी दर्ज नहीं किया गया है।कांस्टेबल विजय ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उसका कहना है कि उसी ने दुबे को हथकड़ी लगाई थी। अखबारों में मेरी फोटो छपी है। टीवी चैनलों पर मुझे दिखाया गया है। हो सकता है कि दुबे के कुछ और साथी यही हों। पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद दुबे "बिट्टू-बिट्टू" कह रहा था। इससे ऐसा लगता है कि उसके साथ कोई और भी था, मगर उस समय हमारा पूरा ध्यान विकास पर था। इसलिए हमने किसी और की ओर ध्यान नहीं दिया। मैं डरा हुआ हूं। दुबे की गैंग बड़ी होगी। मेरे परिवार को भी खतरा है। मैं वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह करता हूं कि मेरी सुरक्षा के लिए कुछ समय के लिए मुझे हथियार दिया जाए। उधर यूपी एसटीएफ ने ग्वालियर से एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ओमप्रकाश और अनिल पांडेय को गिरफ्त में लेकर उत्तर प्रदेश ले गई है। 2 जुलाई की रात बिकरु में पुलिसकर्मियों की हत्या में नामजद 2 आरोपितों शशिकांत औरर शिवम को उन्होंने अपने यहां शरण दी थी

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
इस्लामाबाद: भारत की ओर से चिंता जताने के बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान के साथ अपने नौसैनिक अभ्यास को रद्द कर दिया। दोनों देशों का यह साझा अभ्यास रणनीतिक रूप से…
 19 April 2025
सना: अमेरिकी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने यमन में हूतियों के नियंत्रण वाली राजधानी सना पर बड़े हमले किए हैं। हूती चरमपंथियों से जुड़े सरकारी मीडिया ने शुक्रवार रात को हुए इन हमलों…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते के तहत क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने के संकेत दिए है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन युद्ध को रोकना चाहते…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने एक बार फिर यूक्रेन-रूस शांति वार्ता से पीछे हटने की बात कही है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में…
 19 April 2025
अमेरिकी सरकार ने हाल ही में कई विदेशी छात्रों को वीजा रद्द होने का मेल भेजा था। इस मेल में इन छात्रों से अमेरिका छोड़ने के लिए कहा गया था।…
 19 April 2025
अमेरिका जल्द ही खुद को रूस-यूक्रेन पीस डील से बाहर कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस-यूक्रेन पीस डील से हटने की धमकी दी है।उन्होंने कहा है कि…
 19 April 2025
अमेरिका और ईरान के बीच आज इटली की राजधानी रोम में न्यूक्लियर डील पर बात होगी। इस बातचीत में अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराकची…
 18 April 2025
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप एक ऐसा मिसाइल डिफेंस सिस्टम बनाना चाहते हैं जो अमेरिका के ऊपर होने वाली किसी भी तरह के हमले को रोक सके। इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खासियत…
 18 April 2025
ढाका: म्यांमार में संभावित भूमिका को देखते हुए बांग्लादेश की सेना अपनी ड्रोन और हथियार क्षमता को मजबूत करने के लिए तेजी से काम कर रही है। लेकिन इस बार उसकी…
Advt.