उप्र होता तो तुम्हारे घरों में आग लगवा देता

Updated on 11-07-2020 06:59 PM
कांस्टेबल ने थप्पड़ मारा तो बोला था विकास दुबे
भोपाल। अगर मैं उत्तर प्रदेश में होता तो तुम्हारे घरों में आग लगवा देता, तुम्हारे हाथ-पैर कटवा देता, बर्बाद कर देता। कुछ इस तरह से धमकाया था उज्जैन में थप्पड मारने वाले पु‎लिस को कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे ने। उज्जैन में पदस्थ कांस्टेबल विजय राठौर के साथ अन्य पु‎लिस वालों ने उसे महाकाल चौकी से हिरासत में लिया और फिर थाने ले आए। यहां वह बहुत गुस्से में था। कांस्टेबल विजय राठौर कि कहना था कि मैंने उसे हथकड़ी लगा रखी थी, इसलिए मुझ पर वह ज्यादा गुस्सा कर रहा था। उसे गाड़ी में बैठाने के लिए ले जा रहे थे, तो उसने अपशब्द कहना शुरू कर दिए। मुझे गुस्सा आया तो एक थप्पड़ (कंटाप) लगा दिया।" महाकाल थाने के स्टाफ को भी जब दुबे के एनकाउंटर की खबर लगी तो सभी चौंक गए। 24 घंटे पहले जिस मोस्ट वांटेड अपराधी को उन्होंने पकड़ा था, वह ढेर हो चुका था। पुलिसकर्मियों के अनुसार, पकड़ में आने के बाद विकास दुबे बार-बार धमकियां देते हुए अनाप-शनाप बातें कह रहा था। बाद में पुलिस के आलाधिकारियों ने उससे पूछताछ शुरू की थी तो वह चुप हो गया था। उज्जैन पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद से ही गैंगस्टर दुबे को हथकड़ी लगा कर रखा गया था। इस दौरान उसने एक पुलिसकर्मी से यहां तक कहा था कि आज तक उसने हथकड़ी नहीं पहनी है। हालांकि, एनकाउंटर के बाद भी पुलिस अधिकारी विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर कुछ भी जानकारी देने से बचते रहे। गैंगस्टर द्वारा धमकी दिए जाने के मामले में कोई प्रकरण भी दर्ज नहीं किया गया है।कांस्टेबल विजय ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उसका कहना है कि उसी ने दुबे को हथकड़ी लगाई थी। अखबारों में मेरी फोटो छपी है। टीवी चैनलों पर मुझे दिखाया गया है। हो सकता है कि दुबे के कुछ और साथी यही हों। पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद दुबे "बिट्टू-बिट्टू" कह रहा था। इससे ऐसा लगता है कि उसके साथ कोई और भी था, मगर उस समय हमारा पूरा ध्यान विकास पर था। इसलिए हमने किसी और की ओर ध्यान नहीं दिया। मैं डरा हुआ हूं। दुबे की गैंग बड़ी होगी। मेरे परिवार को भी खतरा है। मैं वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह करता हूं कि मेरी सुरक्षा के लिए कुछ समय के लिए मुझे हथियार दिया जाए। उधर यूपी एसटीएफ ने ग्वालियर से एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ओमप्रकाश और अनिल पांडेय को गिरफ्त में लेकर उत्तर प्रदेश ले गई है। 2 जुलाई की रात बिकरु में पुलिसकर्मियों की हत्या में नामजद 2 आरोपितों शशिकांत औरर शिवम को उन्होंने अपने यहां शरण दी थी

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 July 2020
-वीएक्स और झेडएक्स मॉडल बाजार में उतारा नई दिल्ली। कार बनाने वाली जानीमानी कंपनी होंडा कार इंडिया ने होंडा सिविक का बीएस6 डीजल मॉडल (बीएस6 होंडा सिविक डीजल) लॉन्च कर दिया।…
 11 July 2020
मुंबई। एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब कियानू रीव्स की फेमस 'मैट्रिक्स' सीरीज की चौथी फिल्म 'मैट्रिक्स 4' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्‍म में कैरी-ऐन मोस, यह्या अब्दुल मतीन-2 और…
 11 July 2020
मुंबई। दुनिया भर के प्रशंसकों को प्रभास की अगली फिल्म की घोषणा का इंतजार था। "राधेश्याम" नामक यह फ़िल्म राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित है, जिसे गुलशन कुमार और टी-सीरीज़…
 11 July 2020
कोरिया। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने आज यहां बताया कि शैक्षणिक वर्ष 2020.21 में प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा 14 जुलाई…
 11 July 2020
पल्ली बारसूर मार्ग पर क्षेत्र के विकास व सुरक्षा हेतु जिला नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा  कोंडागांव एवं बीजापुर जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा आपसी समन्वय के साथ किया जा रहा है कार्यजगदलपुर।…
 11 July 2020
कांस्टेबल ने थप्पड़ मारा तो बोला था विकास दुबेभोपाल। अगर मैं उत्तर प्रदेश में होता तो तुम्हारे घरों में आग लगवा देता, तुम्हारे हाथ-पैर कटवा देता, बर्बाद कर देता। कुछ…
 11 July 2020
 भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पदस्थ हजारों की संख्या में शिक्षकों का तबादला उनकी मनचाही जगहों पर नहीं हो रहा हैं। इससे वे मान‎सिक रुप से परेशान है। ऐसे…
 11 July 2020
नई दिल्ली। पियाज्जो इंडिया अपने दो स्कूटर्स वेस्पा वीएक्सएल और एसएक्सएल को नए अवतार में लेकर आया है। कंपनी के अन्य स्कूटर्स की तरह 2020 वेस्पा वीएक्सएल और 2020 एसएक्सएल…
 09 July 2020
नई दिल्ली। फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी रेनो ने सोमवार को घरेलू बाजार में 4.16 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर बीएस-6 इंजन के साथ अपने एंट्री लेवल हैचबैक क्विड के…
Advt.