टीबी पेशेंट की पहचान कर उसे बेहतर इलाज उपलब्ध कराएं : कलेक्टर

Updated on 12-06-2024 06:47 PM

सुकमा। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय टीबी फोरम की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर हरिस. एस ने की। उन्होंने जिले में टीबी पेशेंट को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने और टीबी पेशेंट की मृत्यु दर को कम करने पर जोर देने की बात कही।

कलेक्टर ने जिले में टीबी मरीजों की पहचान कर, नियमित मॉनिटरिंग करते हुए उन्हें समय पर उचित इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने टीबी फोरम के महत्व को समझने और जिले को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की। कलेक्टर ने कहा कि सभी का दायित्व है कि वे अपने आस-पड़ोस में संभावित टीबी मरीजों की पहचान कर उन्हें जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र जरूर भेजें।

बैठक के दौरान टीबी मुक्त सुकमा बनाने के लिए टीम द्वारा किए गए कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी दी गई। इसमें राज्य और जिला स्तर पर मौजूदा स्थिति, विभागीय सहयोग और कार्ययोजना पर चर्चा हुई। साथ ही, टीबी मुक्त पंचायत के बारे में भी विचार-विमर्श किया गया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला पंचायत सीईओ लक्ष्मण तिवारी, सीएचएमओ डॉ. महेश सांडीया, डीटीओ डॉ. भीमाराम बारसे, डीपीसी मुकेश राय, एनटीईपी टीम सुकमा के सदस्य, और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। इसके अलावा, पीरामल के राज्य कार्यक्रम अधिकारी फैजल रजा खान और पीरामल की जिला टीम भी बैठक में शामिल रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.